Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market open: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी जारी, निफ्टी 18400 के करीब पहुंचा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 23 May 2023 12:13 PM (IST)

    Share Market open भारतीय बाजार में आज भी तेजी का रुझान बना हुआ है। ऑटो आईटी मेटल फार्मा और लगभग सभी इंडेक्स में सकारात्मक रुख बना हुआ है। डॉलर के मुका ...और पढ़ें

    Share Market 23 May 2023, Dollar vs Rupee Today
    Share Market 23 May 2023, Dollar vs Rupee Today

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक खुले। यह लगातार तीसरा दिन है, जब विदेशी निवेशकों की ओर से की गई खरीदारी और आईटी शेयरों में जारी तेजी की वजह से बाजार हरे निशान में बने हुए हैं।

    खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 210.47 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 62,174.30 अंक पर और निफ्टी 83.25 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़कर 18,398.25 अंक पर था।

    एनएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों की अपेक्षा अधिक है। आज ऑटो, आईटी, मेटल, एफएमजीसी, फार्मा, रियल्टी और इन्फ्रा के साथ लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    टॉप गेनर्स और लूजर्स

    सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, विप्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, रिलायंस, पावर ग्रिड, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एमएंडएम के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, टाइटन, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

    दुनिया के बाजारों का हाल

    एशिया में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सियोल और टोक्यो के बाजारों में बढ़त है, जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में है। अमेरिका के बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से 922.89 करोड़ का निवेश किया गया था। ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत बढ़कर 76.21 प्रति बैरल पर है।

    रुपये में 3 पैसे की तेजी

    डॉलर के मुकाबले रुपये में 3 पैसे की तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को एफआईआई का सकारात्मक रुझान और शेयर बाजार में हुई खरीदारी इसकी वजह है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.82 पर खुला और 82.81 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.27 पर है।

    खबरें और भी