पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 8 महीने में तीसरी बार हुआ हादसा
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया और किसी के हताहत होने क ...और पढ़ें
HighLights
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
विमान में सवार ट्रेनी पायलट हादसे में सुरक्षित बच गया
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह है कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताते चले कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई दुखद मौत के लगभग आठ महीने बाद बारामती हवाई अड्डे पर यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है।
यह दुर्घटना दोपहर करीब 12:35 बजे हवाई अड्डे के परिसर के भीतर, रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि विमान को मामूली नुकसान पहुंचा।
8 महीने में तीसरी बार बारामती में प्लेन क्रैश
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार चार अन्य लोगों की बारामती हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वहीं 13 मई को एक निजी कंपनी का एक और प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उस समय भी किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।
विमान में अकेला सवार ट्रेनी पायलट, बारामती हवाई पट्टी के पास स्थित गोजुबावी गांव के निकट हुई इस दुर्घटना में सुरक्षित बच निकला था। दो विमान हादसे के बाद 8 महीने के भीतर बारामती में यह तीसरी विमान दुर्घटना है।