TCS को कर्मचारियों का डाटा लीक होने का मिला अलर्ट, कंपनी बोली- ग्राहकों की जानकारी सुरक्षित
TCS को कर्मचारियों के बेसिक डेटा लीक होने का थ्रेट-इंटेलिजेंस अलर्ट मिला है, लेकिन कंपनी ने ग्राहकों की जानकारी पर कोई असर न होने की बात कही है। ...और पढ़ें

टीसीएस को कर्मचारियों का डाटा लीक होने का मिला अलर्ट।
HighLights
TCS को कर्मचारियों के डेटा लीक का अलर्ट मिला।
यह लीक चार साल से अधिक पुराना प्रतीत होता है।
कंपनी ने ग्राहकों के डेटा पर असर से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टीसीएस ने सोमवार को बताया कि उसे थ्रेट-इंटेलिजेंस अलर्ट मिले हैं, जिनमें कर्मचारियों के बेसिक डाटा के लीक होने की आशंका जताई गई है। कंपनी ने कहा है कि इससे ग्राहकों के डाटा, सिस्टम या कंपनी के अपने ऑपरेशनल सिस्टम पर कोई असर पड़ने का कोई संकेत नहीं है।
टीसीएस ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा, "कंपनी को थ्रेट-इंटेलिजेंस अलर्ट मिले हैं, जिनमें कर्मचारियों की कुछ जानकारी के लीक होने की आशंका जताई गई है।" जिस जानकारी का जिक्र है, वह चार साल से अधिक पुरानी लगती है और सिर्फ कर्मचारियों की बेसिक जानकारी तक ही सीमित है।
कंपनी ने कहा, "हमलावर का दावा है कि उसने हमले के लिए पासवर्ड स्प्रे और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फटीग का तरीका अपनाया।" पासवर्ड स्प्रे एक ऐसा तरीका है जिसमें हैकर कई खातों पर एक ही आम पासवर्ड आजमाता है। वहीं, मल्टी-फैक्टर आथेंटिकेशन फटीग में हैकर पीड़ित के फोन पर लगातार लागिन नोटिफिकेशन भेजता है, ताकि झुंझलाहट में यूजर उसे अप्रूव कर दे।
कंपनी ने बताया कि वह दो साल से भी अधिक समय से ऐसे तरीकों से बचाव के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय अपना रही है। मौजूदा समीक्षा के आधार पर, उसके कंट्रोल असरदार बने हुए हैं और वह स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। कंपनी नई जानकारी का आकलन करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएगी।
खबरें और भी
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)