विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Weather: मुंबई में तेज आंधी और तूफान ने ढाया कहर, पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से आठ की मौत और 59 घायल; VIDEO

Updated: Mon, 13 May 2024 11:45 PM (IST)

मौसम विभाग ने मुंबई में मौसम बदलने की सूचना पहले ही दे रखी थी। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक महानगर में तेज हवा के साथ वर्षा भी होने लगी। घाटकोपर के रमाब ...और पढ़ें

मुंबई में विशालकाय होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरने से हुआ बड़ा हादसा (फाइल फोटो)
मुंबई में विशालकाय होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरने से हुआ बड़ा हादसा (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, मुंबई।  सोमवार दोपहर मुंबई में अचानक आई तेज आंधी से घाटकोपर उपनगर के रमाबाई आंबेडकर नगर में लोहे का एक विशालकाय होर्डिंग बगल के पेट्रोल पंप पर गिर गया। इसके नीचे लगभग सौ लोग दब गए।

अचानक हुए इस हादसे में अब तक चार लोगों के मारे जाने एवं 59 के घायल होने की सूचना है।मौसम विभाग ने मुंबई में मौसम बदलने की सूचना पहले ही दे रखी थी। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक महानगर में तेज हवा के साथ वर्षा भी होने लगी। घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय कुछ लोग पेट्रोल भरवा रहे थे, तो कुछ वर्षा से बचने के लिए पट्रोल पंप की छत के नीचे जाकर खड़े हो गए थे।

तेज हवा के कारण पेट्रोल पंप की छत गिरी 

इसी समय अचानक पेट्रोल पंप के बगल में लगा लोहे का विशालकाय होर्डिंग पेट्रोल पंप की छत पर आ गिरा। इससे पेट्रोल पंप की छत भी गिर गई। होर्डिंग एवं छत के नीचे लगभग सौ लोग फंस गए। इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों के मारे जाने एवं 59 लोगों के घायल होने की सूचना है।

एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी 

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ की टीमों ने वहां पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। छत के नीचे से निकाले गए घायलों का निकट के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम को घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना के दोषियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस घटना से सबक लेते हुए मुंबई के सभी होर्डिंग के स्ट्रक्चरल आडिट के निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के स्वजन को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

मुंबई आने वाले 15 विमानों का रूट डावर्ट

घाटकोपर में आंधी के कारण हुई इस बड़ी दुर्घटना के अलावा कई और दुर्घटनाएं भी हुई हैं। बरकत नगर में एक इमारत की पार्किंग लाट की मरम्मत के लिए खड़ा किया गया लोहे का ढांचा गिरने से कई कारें उसकी चपेट में आ गईं। कई स्थानों पर आंधी-वर्षा के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुई हैं। मुंबई आ रहे 15 विमानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

अमित शाह की रैली पर भी खराब मौसम का पड़ा असर 

खराब मौसम का असर मुंबई के निकट पालघर में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर भी पड़ा। रैली तो ठीक से हो गई। लेकिन, उनका हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। उन्हें मुख्यमंत्री ¨शदे के साथ सड़क मार्ग से मुंबई आना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'कांग्रेस दिवालिया विचारों के साथ नहीं बढ़ सकती आगे', भाजपा नेता ने विपक्ष पर बोला हमला