Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देशव्यापी विस्तार के साथ राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करेगी आरपीआई: रामदास आठवले

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

    रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई का लक्ष्य आगामी वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना है, जिसके लिए देशव्यापी विस्तार और जनाधार बढ़ाने पर जोर ...और पढ़ें

    आरपीआई को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य

    आरपीआई को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य

    HighLights

    1. आरपीआई का लक्ष्य आगामी वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा।

    2. निजी क्षेत्र में आरक्षण और बाबासाहेब के विचारों पर जोर।

    3. 2 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का देशव्यापी अभियान शुरू।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई को आगामी कुछ वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए संगठन का देशव्यापी विस्तार और जनाधार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यू महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में आयोजित आरपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी तथा अन्य वंचित वर्गों को उनकी जनसंख्या और सामाजिक स्थिति के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    माननीय रामदास आठवले ने कहा कि नागालैंड में दो विधानसभा सीटें जीतने तथा मणिपुर में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद दो राज्यों में आरपीआई को राज्य स्तरीय दल की मान्यता पहले ही मिल चुकी है और सभी 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन सक्रिय हैI

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और विभिन्न राज्यों में पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की।

    रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी शीघ्र ही 2 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने के लिए देशव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगी। इसका उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूत एवं सक्रिय संगठनात्मक संरचना तैयार करना है।

    रामदास आठवले ने कहा कि ‘भारत रत्न’ एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आरपीआई की वैचारिक शक्ति और सामाजिक न्याय की राजनीति का आधार हैI पार्टी बाबासाहेब के संविधान, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और सामाजिक न्याय के संदेश को देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    खबरें और भी

    रामदास आठवले ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता की स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता दें, आम लोगों से निरंतर संवाद स्थापित करें और संगठन को जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाएं।

    रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर तथा समाज के अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण, सभी राज्यों के प्रभारी और सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे I