विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rain: मुंबई में आफत की बारिश, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित; सभी स्कूल बंद, सरकारी दफ्तरों पर जल्द फैसला

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Updated: Thu, 20 Jul 2023 01:07 AM (IST)

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोकल ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात का हाल बेहाल है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंब ...और पढ़ें

मुंबई में आफतभरी बारिश से जनता बेहाल (फाइल फोटो)
मुंबई में आफतभरी बारिश से जनता बेहाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई में दो दिनों से हो रही बारिश
  2. भारी बारिश की वजह से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 48 घंटों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। सरकारी आदेश अनुसार, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल दिन भर के लिए बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारी वहां की मौसम की स्थिति के आधार पर निर्णय ले सकते हैं। वहीं बीएमसी आयुक्त आई.एस. चहल ने भी शहर में भारी बारिश के कारण गुरुवार को सरकारी और निजी सहित शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया।

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोकल ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात का हाल बेहाल है। ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई और पड़ोसी क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों को जल्द बंद करने का निर्देश दिया। हालांकि अभी तक महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दफ्तरों को बंद करने का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री शिंदे?

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों को जल्दी बंद कर दिए जाएं ताकि कर्मचारियों को घर पहुंचने के लिए अधिक समय मिल सके। बता दें कि मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।

भारी बारिश की वजह से वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिनका इस्तेमाल लाखों लोग घर पहुंचने के लिए करते हैं।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की अनुमान है।

वहीं, ठाणे और पालघर जिलों में बुधवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए। बता दें कि ठाणे के निचले इलाकों से 250 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

ट्रेनों का समय बदला

  • 15066 पनवेल (PNVL) से गोरखपुर जंक्शन (GKP) एक्सप्रेस- 20.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12109 मुंबई सीएसएमटी (CSMT) से मनमाड जंक्शन (MMR) एक्सप्रेस- 20.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-कोयंबटूर (CBI) एक्सप्रेस- 23.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से पाटलिपुत्र जंक्शन (PPTA) एक्सप्रेस- 02.00 बजे (गुरुवार) प्रस्थान करेगी