Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अराजकता का एजेंडा चला रहे राहुल गांधी', फडणवीस ने संसद में ठप पड़े कामकाज पर विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

     महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी अराजकता का एजेंडा लेकर चल रहे हैं। उनको देश से कोई लेना-देना नहीं है।

    बुधवार को संसद में राहुल गांधी के भाषण के बाद ठप हुए संसद के कामकाज पर नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकार मुख्यमंत्री फडणवीस से बात कर रहे थे।

    देश और युवाओं के कल्याण से कोई सरोकार नहीं

    इसी दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोल सकते हैं। लेकिन राहुल गांधी क्या हैं ये भी देश जानता है, और मोदी सरकार क्या है या नए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी क्या हैं, ये भी हमारे भारत के लोगों को पता है।

    फडणवीस ने आगे कहा कि राहुल गांधी एक ही एजेंडा लेकर चल रहे हैं, और वह एजेंडा है अराजकता का। उन्हें देश से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ अराजकता चाहते हैं।

    एक अन्य प्रश्न पर फडणवीस ने कहा कि मैंने राहुल गांधी का भाषण सुना नहीं। लेकिन उनके भाषण में रहता कुछ नहीं है।

    मोदी सरकार युवाओं के लिए सकारात्मक कार्य कर रही

    विपक्ष का कोई भी नेता जब बोलता है, तो वह आरोप जरूर करे, कोई गलत काम हो रहा हो, तो उस पर भी जरूर बोले। टिप्पणियां भी करे। लेकिन आपने देश के युवाओं के बारे में सकारात्मक क्या बोला है।

    आपने ऐसी कौन सी बात बताई, जिससे देश के युवाओं का कल्याण होनेवाला है। केवल झूठी बातें कहकर आरोप लगाने से देश के युवाओं को कुछ मिलनेवाला नहीं है।

    मोदी जी ने देश के युवाओं के बारे में सोचा है। युवाओं से संबंधित परीक्षा का यह विधेयक पास होगा, तो हमारे युवाओं का कल्याण होगा।