Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई: अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में 73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:24 PM (IST)

    मुंबई की मालवणी पुलिस ने 33 वर्षीय अभिनेत्री से यौन शोषण के आरोप में 73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी(फोटो: सोशल मीडिया)

    73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी(फोटो: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. 73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी अभिनेत्री से यौन शोषण में गिरफ्तार।

    2. मालवणी पुलिस ने मुंबई में की कार्रवाई, मामला दर्ज।

    3. बोरीवली कोर्ट ने आरोपी को 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की मालवणी पुलिस ने 33 वर्षीय एक अभिनेत्री के साथ यौन शोषण करने के आरोप में 73 वर्षीय फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए जाने के बाद बोरीवली हॉलिडे कोर्ट ने आरोपी को 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

    पुलिस शिकायत के मुताबिक, शकील नूरानी ने एक आने वाली फिल्म में काम देने और कहानी पर चर्चा करने के बहाने पीड़िता को मुंबई के मालवणी स्थित अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि जब अभिनेत्री वहां पहुंची, तो निर्देशक ने मौका पाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया।

    नशीला पदार्थ देने का आरोप

    पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी निर्देशक ने उन्हें धोखे से कोई नशीला पदार्थ पिलाया और फिर इस हरकत को अंजाम दिया।

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने और मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

    इन फिल्मों से रहा है रिश्ता

    73 वर्षीय शकील नूरानी बॉलीवुड में लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में सुनील शेट्टी स्टारर 'बड़े दिलवाला' (1999) और गोविंदा स्टारर सुपरहिट फिल्म 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों का निर्देशन, लेखन और निर्माण किया है।

    यह भी पढ़ें- मुंबई: झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं दो युवतियां, लॉ ग्रेजुएट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी का सपना अधूरा, धीमी रफ्तार से चल रहा मोहना एलिवेटेड निर्माण

    खबरें और भी