विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maratha Reservation: 'हम अपनी मांग पर अडिग हैं...', मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे की पदयात्रा के चार दिन पूरे

Updated: Tue, 23 Jan 2024 11:42 AM (IST)

मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मुंबई तक मार्च का नेतृत्व किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ...और पढ़ें

मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे की पदयात्रा (सोशल मीडिया)
मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे की पदयात्रा (सोशल मीडिया)

एएनआई, पुणे। मराठा आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की पदयात्रा को चार दिन पूरे हो चुके हैं। वह आज पुणे के रंजनगांव से मुंबई की ओर अपना मार्च फिर से शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह अपनी मांग पर कायम हैं और उम्मीद जताई कि अधिकारी मुंबई के आजाद मैदान या शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देंगे।

'विरोध प्रदर्शन की मिलेगी अनुमति'

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पाटिल ने कहा, "मराठवाड़ा संभागीय आयुक्त ने आज सुबह लगभग 4 बजे मुझसे मुलाकात की। उन्होंने मुझे सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। उन्होंने मुझे मराठा समुदाय के लोगों को दिए गए कुछ कुनबी प्रमाणपत्रों के बारे में भी बताया, लेकिन हम अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। हम मुंबई की ओर मार्च करना जारी रखेंगे। मुझे यकीन है कि हमें आजाद मैदान या शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिलेगी।"

मुंबई तक मार्च का नेतृत्व

मराठा आरक्षण विरोध शुक्रवार को महाराष्ट्र में फिर से शुरू हो गया है। मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मुंबई तक मार्च का नेतृत्व किया। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उसके 5 मई, 2021 के फैसले को चुनौती देने वाली एक सुधारात्मक याचिका पर सुनवाई 24 जनवरी को तय की है, जिसमें मराठा आरक्षण कानून को असंवैधानिक ठहराया गया था।

बुलाया जाएगा विशेष सत्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि फरवरी 2024 में मराठा आरक्षण पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा और आश्वासन दिया कि मराठा समुदाय को आरक्षण देते समय किसी अन्य समुदाय के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं

जरांगे पाटिल ने पहले समाचार एजेंसी  एएनआई को बताया कि उनके पास मुंबई तक मार्च करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पाटिल ने कहा, "हमारे पास मुंबई जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। आज पदयात्रा का दूसरा दिन है। कल लगभग 15 लाख लोग पदयात्रा में शामिल हुए।"

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में डूबे सीएम एकनाथ शिंदे, कार्यकर्ताओं के संग बजाया ढोल; देखें VIDEO

पाटिल ने यह भी कहा कि 25 और 26 जनवरी को मुंबई मराठा लोगों से भर जाएगी और वे बिना रिजर्वेशन के वहां से वापस नहीं जाएंगे। पाटिल ने कहा, "लेकिन एक बात निश्चित है कि 25 जनवरी की शाम और 26 जनवरी को मुंबई मराठा लोगों से भरी होगी और पूरी मुंबई भगवा हो जाएगी। एक बात निश्चित है कि हम किसी भी कीमत पर आरक्षण लिए बिना हम यहां से पीछे नहीं हटेंगे। हम अपना कदम पीछे नहीं हटाएंगे।"

यह भी पढ़ें: Mumbai: श्रीराम शोभायात्रा के दौरान हुई झड़प में 13 लोग गिरफ्तार, CCTV खंगाल रही पुलिस; इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती