Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: महाराष्ट्र में सड़क पर बेकाबू होकर पलटी कार, डैशकैम में कैद हुआ हादसा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM (IST)

    महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई, जिसका वीडियो सड़क किनारे खड़ी एक कार के डैशकैम में कैद हो गया। ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार कार ग्रामीण सड़क पर बेकाबू होकर पलटी

    तेज रफ्तार कार ग्रामीण सड़क पर बेकाबू होकर पलटी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके से एक सड़क दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी कार के डैशकैम में कैद हो गया, जो अब सोशल मिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

    फुटेज में एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दे रही है, जहां कुछ लोग खड़े हैं। अचानक कार नियंत्रण खो देती है और कार सड़क किनारे घास वाली जगह पर पलट जाती है।

    कार को अपनी तरफ आते देख सड़क किनारे खड़े लोग वहां से भाग खड़े होते हैं। हादसे के बाद चारो तरफ कार का मलबा बिखर जाता है।

    हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोग तुरंत गाड़ी की ओर दौड़ेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचते हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।