विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इतनी अश्लीलता...', एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर भड़के सांसद; कहा-अब तक बैन क्यों नहीं हुआ?

Published: Fri, 02 May 2025 11:31 AM (IST)

महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने रियलिटी सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है और कहा ...और पढ़ें

एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' को बैन करने की मांग
एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' को बैन करने की मांग

एजेंसी, मुंबई। बिग बॉस 7 के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान एक बार फिर अपने अश्लील शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने रियलिटी सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है और कहा है कि यह 'अश्लीलता का प्रतीक है।'

चित्रा वाघ ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर शो की एक क्लिप शेयर की है। क्लिप में, एजाज कंटेस्टेंट को बातचीत में उलझाते और उन्हें अश्लील सीन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

'अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें'

इसके बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा,

'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें! एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर प्रतिबंध लगाएं।' खुद को एक्टर कहने वाले एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट' अश्लीलता की पराकाष्ठा के अलावा और कुछ नहीं है।

माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री @AshwiniVaishnaw जी, न केवल उल्लू एप पर बल्कि इस प्रकार के कंटेट बनाने वाले सभी एप्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं।

चित्रा वाघ ने आगे कहा, उल्लू नामक एप पर स्ट्रीम किए गए इस शो के क्लिप अब सोशल मीडिया पर खुलेआम वायरल हो रहे हैं और वे बेहद घिनौने हैं। इस तरह के कंटेट बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है।'

क्या बोलीं कांग्रेस सांसद?

 शो के क्लिप सामने आने के बाद से कई और राजनीतिक नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि केंद्र ने अभी तक स्ट्रीमिंग एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू एप और ऑल्ट बालाजी जैसे एप पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया।

केंद्रीय मंत्री से एप पर बनाने लगाने की अपील

वहीं चित्रा वाघ कह रही हैं,' इस तरह के शो सांस्कृतिक मूल्यों को कम करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह के शो न केवल हमारी संस्कृति का अपमान हैं, बल्कि हमारे समाज के नैतिक स्वास्थ्य पर भी हमला हैं।

साथ ही भाजपा सांसद दुबे ने भी क्लिप पर संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि ऐसे कंटेट की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ajaz Khan की पत्नी छह महीने बाद हुईं जेल से रिहा, ड्रग्स से जुड़े केस में फंसी थीं Fallon Guliwala