Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: धूमधाम से अनंत राधिका ने किया गणपति विसर्जन, नीता अंबानी भी दिखीं साथ

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 09 Sep 2024 06:00 AM (IST)

    गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी एंटीलिया पहुंचे थे। इसी बीच रविवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने गिरगांव चौपाटी में गणे ...और पढ़ें

    Ganesh Visarjan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने गणपति बप्पा को दी विदाई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    Ganesh Visarjan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने गणपति बप्पा को दी विदाई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    एएनआई, मुंबई। Ganesh Visarjan। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का अपने घर एंटीलिया में जोरदार स्वागत किया था। नवविवाहित जोड़े राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने गणपति के आगमन पर पूरे विधि विधान से उनको स्थापित किया था।

    गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी एंटीलिया पहुंचे थे। इसी बीच रविवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने गिरगांव चौपाटी में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि गणपति बप्पा मोरिया का नारा लगाते हुए अनंत और राधिका भगवान गणेश की विदा कर रहे हैं।

    अंबानी परिवार ने बप्पा को दी विदाई

    गणपति विसर्जन में अनंत अंबानी ने नारंगी कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था जबकि राधिका मर्चेंट डार्क ब्लू कलर के सूट सेट में नजर आईं। वहीं, विसर्जन के दौरान नीता अंबानी पिंक साड़ी पहने हुए लोगों को अभिवादन करते हुए नजर आ रही हैं। नीता अंबानी का ये वीडियो गणपति विसर्जन का है।

    विसर्जन में ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी भी बप्पा को विदा करने के लिए इस जश्न में शामिल हुए। वायरल वीडियो में अब देख सकते हैं कैसे फूलों के रथ पर भगवान गणेश को विदा किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने दिखाई शादी के बाद अपने पहले गणपति की झलक, दमदार कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

    खबरें और भी