Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हॉस्टल के छात्रों को सांप ने काटा, 3 लड़कियों की मौत; 1 की हालत गंभीर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:31 PM (IST)

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ...और पढ़ें

    गढ़चिरौली में हॉस्टल के छात्रों को सांप ने काटा।

    गढ़चिरौली में हॉस्टल के छात्रों को सांप ने काटा।

    HighLights

    1. गढ़चिरौली हॉस्टल में सांप ने छह बच्चों को काटा।

    2. तीन छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर।

    3. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरकारी सहायता प्राप्त आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 6 बच्चों का काट लिया, जिनमें से तीन लड़कियों की मौत हो गई है और एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

    यह घटना सोमवार तड़के हुई, जब गढ़चिरौली के जप्तलाई गांव में एक प्राइमरी सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में सो रहे छह छात्रों को सांप ने काट लिया। सांप के काटने का असर दिखने छात्रों को पहले एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गढ़चिरौली के जिला जनरल अस्पताल ले जाया गया।

    सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत

    इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लड़कियों का इलाज जारी है। हालांकि, उनमें से एक की हालत अचानक गंभीर हो गई। जिला प्रशासन और गढ़चिरौली पुलिस की मदद से, उस छात्रा को बेहतर इलाज और सुविधाएं दिलाने के लिए तुरंत एयरलिफ्ट करने नागपुर के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

    ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    जिन छात्राओं की मौत हुई, उनकी उम्र आठ, बारह और चौदह साल थी। घटना के बाद, मृत छात्राओं के परिवारों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने घोर लापरवाही, छात्रों की सुरक्षा की अनदेखी और घटना के बाद की गई व्यवस्थाओं से असंतोष जताया है।

    खबरें और भी

    गढ़चिरौली जिले के प्रभारी मंत्री आशीष जायसवाल स्थिति का जायदा लेने के लिए स्कूल पहुंचे, जबकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब बाकी छात्रों को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ‘पुलिस भैया की खिड़की’ और सी-60 कमांडो से बदला गढ़चिरौली का चेहरा, SP नीलोत्पल ने बताए सफलता के राज