विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: उद्घाटन के 9 दिनों के भीतर ही अटल सेतु पर पहली दुर्घटना, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; ड्राइवर सहित सभी सुरक्षित

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Updated: Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM (IST)

मुंबई में बने अटल सेतु में रविवार की दोपहर को पहली दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक पुल ...और पढ़ें

अटल सेतु में पहली सड़क दुर्घटना (फोटो: मिड डे)
अटल सेतु में पहली सड़क दुर्घटना (फोटो: मिड डे)

HighLights

  1. ओवरस्पीडिंग की वजह से नियंत्रण खोकर कार डिवाइडर से टकराई
  2. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

मिड डे, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बने अटल सेतु में रविवार की दोपहर को पहली दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

न्हावा शेवा पुलिस के मुताबिक, रविवार की दोपहर तीन से साढ़े तीन के बीच में हादसा उस वक्त हुआ जब कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि ओवरस्पीडिंग की वजह से कार ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें: 'Atal Setu कोई पिकनिक स्पॉट नहीं', ब्रिज पर रुक कर सेल्फी लेने वालों पर प्रशासन की सख्ती; कहा- कार्रवाई के लिए रहें तैयार

महिला चला रही थी कार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कार ओवरटेक कर रही थी तभी उसने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई। पनवेल की रहने वाली 32 वर्षीय जारा साकिर कार चला रही थी।

कार सवार सभी सुरक्षित

न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल शिंदे ने कार में सवार सभी पांच लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि की। बकौल वरिष्ठ अधिकारी, दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: 'अटल सेतु पर ये क्या हो रहा है...', उद्घाटन के एक दिन बाद ही पिकनिक स्पॉट बनने पर भड़के लोग