विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरों में जंजीर, नदी में लाश... महाराष्ट्र में ताप्ती नदी में मिला नवविवाहित कपल का शव; पुलिस जांच में जुटी

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:09 PM (IST)

महाराष्ट्र के धुले जिले में ताप्ती नदी किनारे एक नवविवाहित जोड़े का शव मिला, जिनके पैर लोहे की जंजीर से ...और पढ़ें

ताप्ती नदी में मिले नवविवाहित जोड़े के शव (फाइल फोटो)

ताप्ती नदी में मिले नवविवाहित जोड़े के शव (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में ताप्ती नदी के किनारे से एक नवविवाहित जोड़े शव बरामद हुआ है। हैरानी की बात यह है कि दोनों के पैर लोहे की जंजीर से बंधे हुए थे और उस पर ताला लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मृतक दंपती की पहचान श्याम हरि पाटिल और सपना पाटिल के रूप में हुई है। यह दोनों मूल रूप से जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के रहने वाले थे। दोनों ने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दंपती का शव नदी के किनारे मिला। उनके पैर लोहे की जंजीर से बंधे हुए थे, जिस पर ताला लगा हुआ था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं।"

दोनों अमलनेर तालुका के पाडलसे के रहने वाले थे और वर्तमान में एरंडोल तालुका के उतरान में रह रहे थे। उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है कि वे पिछले कुछ दिनों से गांव से बाहर थे। अचानक नदी में उनके शव मिलने से हड़कंप मच गया।

वहीं, पाडलसे निवासी श्याम पाटिल व्यापार के सिलसिले में फिलहाल उतरान में रह रहे थे। सपना भी अपनी बहन के साथ यहीं रहती थी, जिसके चलते दोनों की मुलाकात हुई और बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। घटना के संबंध में नारदाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।