Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दुखद परिणाम का इंतजार न करें', सोनम वांगचुक को लेकर अन्ना हजारे की सरकार से अपील

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार से शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से बातचीत करने का आग्रह किया, जो नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत् ...और पढ़ें

    सोनम वांगचुक को लेकर अन्ना हजारे की सरकार से अपील। (एएनआई)

    सोनम वांगचुक को लेकर अन्ना हजारे की सरकार से अपील। (एएनआई)

    HighLights

    1. अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक से बातचीत करने को कहा।

    2. सरकार को वांगचुक की मांगों पर दुखद परिणाम का इंतजार न करें।

    3. सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए। अन्ना हजारे ने वीडियो संदेश में कहा, सरकार को उनके सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

    अन्ना ने कहा कि सरकार को किसी दुखद परिणाम का इंतजार नहीं करना चाहिए। उनकी मांगों को लेकर हां कहें या न, लेकिन बातचीत करने में क्या हर्ज है?

    गौरतलब है कि सोनम वांगचुक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर पर उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लोकपाल कानून को लेकर दिल्ली में अन्ना हजारे के अनशन ने वर्ष 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को हिला दिया था।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)