Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानहानि केस में MP हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे राहुल गांधी, समन रद्द करने की मांग, शिवराज के पुत्र कार्तिकेय ने लगाया है परिवाद

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

    राहुल गांधी ने मप्र हाई कोर्ट में कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि मामले को चुनौती दी है। उन्होंने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन औ ...और पढ़ें

    राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने याचिका दायर कर भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दर्ज मानहानि प्रकरण को चुनौती दी है। याचिका में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन और पूरे मामले को निरस्त करने की मांग की गई है।

    इस मामले पर न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगी।

    यह है मामला

    दरअसल, कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। आरोप है कि वर्ष 2018 में, जब राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे का नाम लिया था।

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में पनामा पेपर्स लीक का जिक्र छेड़कर तुलना करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ पर कार्रवाई हुई, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ। उनके इस बयान को कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए अदालत में परिवाद दायर किया।

    यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों पर संकट, सीट जीतने का गणित बिगड़ा

    इसी प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था, जिसे अब उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

    खबरें और भी