Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरसिंहपुर में तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, आधी रात को जंगल में मिला शव; पड़ोसी युवक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:51 PM (IST)

    नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय पड़ोसी आर ...और पढ़ें

    मासूम से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    मासूम से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या।

    2. गोटेगांव के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव।

    3. पुलिस ने 28 वर्षीय पड़ोसी आरोपित को किया गिरफ्तार।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली जघन्य वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में कक्षा तीसरी की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 28 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

    स्कूल से बाइक पर ले गया आरोपित

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका बुधवार को स्कूल गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। शाम साढ़े चार बजे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो चिंतित स्वजन ने उसके स्कूल पहुंचकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से कुछ पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन ने शाम साढ़े पांच बजे गोटेगांव थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

    गांव से दूर जंगल में मिला शव

    घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस अमले ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। रात करीब एक बजे गांव से डेढ़-दो किलोमीटर दूर जंगल में बालिका शव का अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। गुरुवार की सुबह बच्ची के शव का पीएम कराया गया।

    यह भी पढ़ें- MP के सरकारी स्कूल में बच्चों को क्लास में दिखाई 'धुरंधर', Video वायरल; DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

    लोगों में आक्रोश, आरोपित को फांसी की मांग

    इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। बच्ची के स्वजन और ग्रामीणों ने आरोपित को फांसी दिए जाने की मांग की है। मामले में कुछ साक्ष्य मिलने के बाद पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है।

    खबरें और भी

    मामले को चिह्नित श्रेणी में रखकर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य मजबूती से जुटाए गए हैं और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, ताकि आरोपित को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।
    -डा. ऋषिकेश मीणा, एसपी-नरसिंहपुर।