Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर के कैफे में नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, रक्तस्राव होने पर स्कूल के बाहर छोड़कर भागा; आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:27 PM (GMT+05:30)

    नाबालिग छात्रा को आरोपित घुमाने के बहाने कैफे में लेकर पहुंचा और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी, तो आरोपि ...और पढ़ें

    -प्रतीकात्मक चित्र

    -प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया थ आरोपित।

    2. छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो स्कूल के बाहर छोड़कर भागा।

    3. स्वजन के पूछने पर डरी-सहमी छात्रा ने बताई आपबीती।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र निवासी स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक बहला-फुसलाकर उसे कैफे में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से घबराई किशोरी का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसके बाद परिजन के पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी दी। आरोपित मदर टेरेसा नगर निवासी नीलेश चौबे को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    ये है घटनाक्रम

    निजी स्कूल में हायर सेकंडरी की छात्रा की नीलेश चौबे से कुछ समय से जान-पहचान थी। दोनों में बातचीत होती थी। मंगलवार को छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली। स्कूल के बाहर नीलेश मिला। उसने किशोरी को स्कूल के भीतर जाने से रोक लिया। अपनी बातों में फंसाकर और डरा-धमकाकर उसे अपने घर ले लिया।

    उसने किशोरी पर स्कूल की गणवेश बदलने के लिए दबाव बनाया। यूनिफॉर्म बदलने के बाद उसे घुमाने का बोलकर विजय नगर स्थित एआर कैफे एंड रेस्टोरेंट ले गया। कैफे में उसने एक कमरा किराये पर लिया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा को रक्तस्त्राव होने लगा। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।

    इसके बाद आरोपित किशोरी को अपने साथ स्कूल तक ले गया। उसे गेट के बाहर छोड़कर भाग गया। स्कूल के अवकाश के समय के काफी देर बाद तक किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजन परेशान हुए। उसकी तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो किशोरी बाहर मिली। वह दर्द और कमजोरी महसूस कर रही थी। उसे अस्वस्थ समझकर परिजन ने पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जान हथेली पर रखकर पढ़ाई! विदिशा में स्टाप डैम के पिलरों पर छलांग लगाकर स्कूल जाने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

    आरोपित को भेजा जेल

    परिजन उसे तुरंत माढ़ोताल थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने अस्वस्थ किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम से जुड़े कैफे के फुटेज देख रही है। मामले में आरोपित नीलेश चौब को गिरफ्तार किया। आरोपित को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।