विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उड़ान से पहले इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर-इंदौर फ्लाइट रद; यात्री हुए परेशान

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:49 PM (IST)

सोमवार सुबह जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो की इंदौर जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे ...और पढ़ें

इंडिगो फ्लाइट (प्रतीकात्मक चित्र)

इंडिगो फ्लाइट (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. जबलपुर से इंदौर की इंडिगो उड़ान रद हुई।

  2. विमान में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी आई।

  3. सामान लोड हो चुका था, तभी समस्या का पता चला।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। संस्कारधानी के डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह इंडिगो की एक उड़ान में ऐनवक्त पर तकनीकी खराबी सामने आने से यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ गई। हैदराबाद से जबलपुर पहुंचने के बाद विमान को सुबह 9:20 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया और बाद में उड़ान रद कर दी गई।

बताया गया कि विमान के जबलपुर पहुंचने के बाद यात्रियों के सामान को लगेज कंपार्टमेंट में लोड किया जा चुका था और बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। इसी दौरान विमान की तकनीकी प्रणाली में खराबी का पता चला। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को इंदौर के लिए रवाना नहीं किया गया।

सामान वापस पाने के लिए करना पड़ा इंतजार

अचानक फ्लाइट रद होने से टर्मिनल पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने इंदौर पहुंचने के बाद जरूरी कार्यक्रम और आगे की यात्रा की योजना बना रखी थी, जो उड़ान रद होने से प्रभावित हो गई।

कुछ यात्रियों का सामान पहले ही विमान में लोड किया जा चुका था। ऐसे में फ्लाइट रद होने के बाद उन्हें अपना सामान वापस लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। अचानक बदली यात्रा व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली इंदौर भेजने की व्यवस्था

प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंडिगो की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई। कुछ यात्रियों को दिल्ली के रास्ते इंदौर भेजने का विकल्प दिया गया, जबकि कई यात्रियों ने सड़क और रेल मार्ग से अपनी आगे की यात्रा पूरी करने की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बगदरी वाटरफॉल में हैवानियत! चोरी के शक में दो बच्चों को पीटा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

यात्रियों का कहना था कि तकनीकी समस्या की जानकारी यदि पहले मिल जाती तो वे समय रहते वैकल्पिक साधनों से अपनी यात्रा की योजना बना सकते थे। हालांकि, विमान की तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सुरक्षा मानकों को देखते हुए उड़ान रद करने का फैसला लिया गया।