राजा रघुवंशी के भाई गिरफ्तार, इंदौर के 'राजा भोज' ढाबे पर अवैध शराब पिलाने का आरोप
चर्चित राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन रघुवंशी को इंदौर के 'राजा भोज' ढाबे पर अवैध शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

राजा रघुवंशी के भाई गिरफ्तार।
HighLights
राजा रघुवंशी के भाई अवैध शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार।
इंदौर के 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस ने मारा छापा।
आबकारी एक्ट और शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड इस बार अवैध शराब के कारण सुर्खियों में आ गया। राऊ पुलिस ने राजा के भाई सचिन और विपिन रघुवंशी को ढाबे पर बगैर अनुमति शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग करने की धारा में भी गिरफ्तारी में लिया है।
कैट रोड स्थित 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस का छापा
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक सचिन और विपिन ने कैट रोड पर 'राजा भोज' के नाम से ढाबा खोला था। पुलिस ने शुक्रवार रात ढाबे पर छापा मारा तो कर्मचारी ग्राहकों को शराब पिला रहे थे। ढाबा संचालक विपिन और सचिन के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
टीआई राजपाल सिंह राठौर के अनुसार सचिन और विपिन के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है। दोनों ने ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों की थाने में सूचना नहीं दी थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के आदेश अनुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की थाना में सूचना देना अनिवार्य है।
टीआई के अनुसार पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में भी कायमी की और दोनों को एसीपी निधि सक्सेना की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी विशाल, शुभम और एक अन्य को भी आरोपित बनाया है।