'हां मैं जहरीली हूं, क्योंकि भोलेनाथ की भक्त हूं..' खरगोन में भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खान का कट्टरपंथियों को करारा जवाब
खरगोन में 'विविधा' के कवि सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खान ने खुद को 'जहरीला' कहने वालों को जवाब दिया, कहा कि वह भगवान शिव की भक्त हैं और इ ...और पढ़ें

विविधा के आयोजन के दौरान कार्यक्रम के मंच पर नाजिया इलाही खान (साड़ी में) व अन्य।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। खरगोन में आयोजित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘विविधा’ के 31वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में उस वक्त खास चर्चा छिड़ गई, जब भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने अपने संबोधन में तीखा और अलग अंदाज में बयान दिया। उन्होंने कट्टरपंथियों को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें “जहरीला” कहते हैं, लेकिन वह इसे गर्व से स्वीकार करती हैं क्योंकि वह भगवान शिव की भक्त हैं। नाजिया ने कहा कि “भोलेनाथ के गले में सर्प है, तो यह ‘जहर’ मेरे भीतर भी प्रसाद की तरह है।”
संस्था ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में उन्हें वर्ष 2026 का “अखिल भारतीय हिंदवी गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई अन्य रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को “अखिल भारतीय कविवर विद्यापति सम्मान” और नर्मदा परिक्रमा कर चुकी कवयित्री शारदा ठाकुर को “अखिल भारतीय मां नर्मदा सम्मान” से नवाजा गया।
स्मारिका का लोकार्पण
इस दौरान संस्था की वार्षिक स्मारिका “निमाड़ स्तवन-2026” का भी लोकार्पण किया गया, जो इस बार “निमाड़ के संत” विषय पर केंद्रित है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास जी महाराज, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कवियों ने बांधा समां
रात्रि में आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। डॉ. विष्णु सक्सेना ने अपने गीतों से श्रोताओं को भाव-विभोर किया, वहीं हास्य कवि अंतू झकास और मुकेश शांडिल्य ने दर्शकों को ठहाकों से गूंजा दिया।