विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की एआई कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:00 AM (IST)

भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इंदौर में सिंहस्थ परियोजनाओं का निरीक्षण किया और घोषणा की कि स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए एआई कैमरे लगाए जाएंगे।

सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें।

सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशनों पर एआई तकनीक से लैस कैमरे लगेंगे।

  2. चेहरे की पहचान और स्कैनिंग से संदिग्धों की पहचान होगी।

  3. सिंहस्थ 2028 के लिए 125 विशेष ट्रेनें चलेंगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस कैमरों लगाए जाएंगे। इन कैमरों में चेहरे की पहचान और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर सुरक्षा एजेंसियों को समय पर अलर्ट किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ के दौरान करीब 125 ट्रेनों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

उन्होंने इंदौर और उज्जैन के आसपास के स्टेशनों के विस्तारीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। पिछले दिनों एसी सहित अन्य श्रेणियों के कोच में चूहे, कॉकरोच और गंदगी मिलने के मामले सामने आए थे।

इस पर चेयरमैन ने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं के साथ साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। सामने आई घटनाएं रेलवे के संज्ञान में हैं और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।