विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर की आईटी कंपनी में शर्मनाक हरकत : वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगाकर रिकॉर्ड किए वीडियो, सफाईकर्मी गिरफ्तार

Updated: Mon, 06 Apr 2026 02:15 PM (IST)

जंजीरवाला चौराहे स्थित ग्रेविटी टावर की कंपनी में कार्यरत सफाईकर्मी शुभम वानखेड़े को गिरफ्तार किया गया है। उसने ऑनलाइन 700 रुपये में कैमरा खरीदकर दो दिन तक यह हरकत की।

आरोपी सफाईकर्मी ने 700 रुपये में खरीदा था खुफिया कैमरा।

आरोपी सफाईकर्मी ने 700 रुपये में खरीदा था खुफिया कैमरा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर की एक आईटी कंपनी में निजता को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंजीरवाला चौराहे पर ग्रेविटी टावर स्थित कंपनी के वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगाकर कर्मचारियों के वीडियो बनाए जाने का खुलासा हुआ है।

घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र की है, जहां कंपनी में कार्यरत शैलेंद्र बोरसे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर टेकरी का निवासी है और कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था।

ऐसे हुआ खुलासा 

शिकायत के अनुसार, सफाई के दौरान आरोपी ने वॉशरूम में खुफिया कैमरा फिट कर दिया और उसे अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। शनिवार को अचानक उसकी जेब से संदिग्ध डिवाइस गिर गया, जिसके बाद कर्मचारियों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया।

कंपनी द्वारा की गई आंतरिक जांच में जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कई वीडियो मिले। इसके बाद रविवार को आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ऑनलाइन खरीदा था खुफिया कैमरा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक एप के जरिए करीब 700 रुपये में खुफिया कैमरा खरीदा था। वह पिछले दो दिनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था और रिकॉर्डिंग के बाद कैमरा निकाल लेता था। जिस वॉशरूम में कैमरा लगाया गया, उसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों करते थे।

यह भी पढ़ें- महू में आवारा श्वान का आतंक : रास्ते में लोगों पर किया हमला, घर के बाहर बैठे लोगों को भी काटा, 5 जख्मी

घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।