विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधी रात बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, ताबड़तोड़ प्रहार कर सो रहे दादा को मार डाला... इंदौर में खौफनाक वारदात

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 07:40 PM (IST)

इंदौर में एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने 75 वर्षीय दादा की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। छात्रा ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पोती ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर दादा की हत्या की।

  2. दस साल पुरानी कथित आपत्तिजनक हरकत का बदला।

  3. इंदौर पुलिस ने 20 वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की नृशंस हत्या कर दी। पत्रकारिता की छात्रा का दावा है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

माता-पिता से विवाद के बाद दादा-दादी के घर पहुंची

शनिवार रात छात्रा माता-पिता से झगड़कर दादा-दादी के घर जा पहुंची। घर से वह क्रिकेट का बैट लेकर गई थी। उसने जाते ही सो रहे दादा पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार हमले में 75 वर्षीय दादा भगवत राव पाटिल के सिर में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले गए पर नहीं बची जान

उनकी पत्नी सुलोचना ने खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन भगवत राव को सांवेर रोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और 20 वर्षीय अदिति पाटिल को गिरफ्तार कर लिया।

10 साल पुरानी घटना का गुस्सा

उसने पूछताछ में जो बताया, वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। अदिति निजी कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से वह दादा से नाराज रहती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

छात्रा का दावा है कि उसने लोक-लाज और परिवार की बदनामी के डर से उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस अब छात्रा के इस दावे की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दस साल पहले की कथित घटना के संबंध में परिवार में किसी को जानकारी थी या नहीं और इसके बाद दादा-पोती के संबंध किस तरह के रहे। भगवत राव विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में पदस्थ रहे है।

बुलेट पर बैट लेकर निकली

एसीपी अशोक सिंह के मुताबिक अदिति के पिता विजय पाटिल सीए है और फिलहाल महालक्ष्मी नगर में रहते है। उन्होंने बताया अदिति अपने माता-पिता से भी विवाद करती थी। रोका टोकी को लेकर शनिवार रात भी कहासुनी हुई थी। करीब तीन बजे वह बाइक (बुलेट) पर बैट लेकर सीधे स्कीम-51 स्थित दादा-दादी के घर पहुंची। भगवतराव और शकुंतला सो रहे थे।

यह भी पढ़ें- झांसा देकर खुलवाया गेट, फिर चादर डालकर युवक को बेरहमी से पीटा… इंदौर में लाखों की लूट के बाद ऐसे पकड़े गए पांचों

घटना के बाद रिश्तेदार के घर चली गई 

घटना के बाद वह कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार के घर चली गई थी। पुलिस ने रात में ही उसको गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने भगवत के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।