विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर: पति की प्रेमिका से बातचीत पत्नी ने म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुनाई, प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:48 PM (IST)

ग्वालियर में पति के प्रेम संबंध की ऑडियो रिकॉर्डिंग मोहल्ले में सुनाए जाने से आहत महिला ने जहर खाकर जान ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पति के प्रेम संबंध की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हुई।

  2. आहत महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

  3. परिजनों ने प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पति का प्रेम संबंध मोहल्ले की महिला से होने पर पत्नी ने दोनों की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग म्यूजिक सिस्टम के जरिए पूरे मोहल्ले को सुनवा दी। इससे आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के स्वजन ने आरोपितों पर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।

घर में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीझील स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी निवासी ममता यादव की शादी करीब 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। रामहेत यादव मजदूरी करता है। इन दिनों वह फल मंडी में काम कर रहा है।

17 अगस्त को रामहेत काम पर गया था। बच्चे भी स्कूल गए थे। इसी दौरान ममता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब रामहेत लौटकर आया तो ममता उल्टियां कर रही थी। पास ही में एक शीशी पड़ी थी। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को ममता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- पांच साल उम्र घटाकर खेलता रहा, फर्जी दस्तावेजों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं और ओलिंपिक तक पहुंचा; अब आगरा के युवक पर MP में FIR

बातचीत की रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद

मृतका के पति और स्वजन के अनुसार, ममता ने उन्हें बताया था कि पड़ोसी सुरेंद्र यादव से उसकी बातचीत और दोस्ती थी। आरोप है कि दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुरेंद्र के मोबाइल में थी। बाद में सुरेंद्र की पत्नी रेखा ने यह रिकॉर्डिंग सुन ली और कथित तौर पर म्यूजिक सिस्टम के जरिए उसे पूरे मोहल्ले में सुना दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद ममता मानसिक रूप से परेशान थी।

स्वजन ने पांच लोगों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

स्वजन मृतका की लाश लेकर पुरानी छावनी पहुंच गए। पुरानी छावनी पर चक्काजाम कर दिया। स्वजन का कहना था कि सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, सुरेंद्र का भाई राजपाल यादव, देवर विनोद यादव और जूली यादव परेशान कर रहे थे। यह लोग ममता को ब्लैकमेल करते थे। यह रिकॉर्डिंग पहले की है।

थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने कहा कि एक रिकॉर्डिंग सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।