कटनी में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए शिक्षक पर FIR, गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटनी में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षक वरुण नायक को प्राचार्य व महिला शिक्षक से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ ...और पढ़ें

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए शिक्षक पर FIR। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
शिक्षक वरुण नायक को कटनी में गिरफ्तार किया गया।
सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने पर हुई कार्रवाई।
प्राचार्य, महिला शिक्षक से मारपीट का आरोप।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के फॉरेस्टर ग्राउंड में 25 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले आयोजित हुए प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी भी की गई है। शिक्षक पर प्राचार्य व महिला शिक्षक से मारपीट, विवाद करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ ही शिक्षा विभाग की कथित कमियों को उजागर करने का आरोप है।
आरोपित शिक्षक वरुण नायक को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, शिक्षक का आरोप है कि शिक्षा नीतियों के खिलाफ बोलने पर द्वेषवश कार्रवाई की गई है।
सरकार को दी खुलेआम चुनौती, किया गया निलंबन
कटनी जिले के बिलहरी गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक वरुण नायक ने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद एक वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार को जो करना हो करे, भले सस्पेंड कर दे। मेरे स्कूल से लेकर हर तहसील और जिले में अधिकारी भ्रष्ट हैं और नकल फिक्स है।
शिक्षक के इस बयान के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 जुलाई को वरुण नायक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया था। महिला शिक्षक को बाल पकड़कर घसीटने का आरोप-शिक्षक वरुण नायक पर यह भी आरोप है कि गत 30 जुलाई को सुबह वह बिलहरी स्कूल पहुंचा और अपना निलंबन आदेश फाड़ दिया, साथ ही प्रभारी प्राचार्य देवेंद कुमार तिवारी से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।
उसने शिक्षक रेखा तिवारी पर निलंबित कराने का आरोप लगाते हुए बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया। बिलहरी चौकी पुलिस पहुंची तो वह उनसे भी भिड़ गया। पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई का भी आरोप है।