विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा करेगा सरेंडर,कोर्ट के सामने रखी शर्त; छापे में मिला 52 किलो सोना

Published: Mon, 27 Jan 2025 03:26 PM (IST)

मध्य प्रदेश के भोपाल में सौरभ शर्मा ने कोर्ट के सामने सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है। सौरभ शर्मा ...और पढ़ें

पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा करेगा सरेंडर (फोटो-जागरण)
पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा करेगा सरेंडर (फोटो-जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास सोना मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है मध्य प्रदेश के भोपाल में सौरभ शर्मा ने कोर्ट के सामने सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है। सौरभ शर्मा ने भोपाल कोर्ट के सामने सरेंडर करने के लिए अपने वकीलों को भेजा और सुरक्षा की मांग की है।

17 दिसंबर को उसके घर पर छापा मारा गया था, इसके 41 दिन बाद आज उसने सरेंडर के लिए आवेदन किया है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सौरभ के पास करोड़ों की संपत्ति मिली थी। इसके साथ ही इसके दोस्त चेतन सिंह गौर की गाड़ी से 54 किलो सोना भी बरामद किया गया था।

भोपाल जिला न्यायालय में लगाई जमानत याचिका

सौरभ शर्मा आरटीओ में कांस्टेबल था, बाद में उसने वीआरएस ले लिया था। उसे अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इस नियुक्ति पर भी सवाल खड़े हुए हैं, क्योंकि सौरभ के भाई सरकारी नौकरी में पहले से थे।

सौरभ शर्मा ने अपने वकील के जरिए भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने इसके खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही सौरभ के आत्म समर्पण के आसार बढ़ गए थे। इधर सौरभ शर्मा की संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। अब सौरभ के सरेंडर करने के बाद ही दोनों एजेंसियां उससे पूछताछ कर पाएगी।

आयकर विभाग को मिली एक कार

17 दिसंबर को सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त के छापे के अलगे दिन आयकर विभाग को भोपाल के करीब एक कार मिली थी। इस कार में 54 किलो सोना मिला था। कार सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन सिंह गौर के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन इसका उपयोग सौरभ शर्मा के कार्यालय के लोग करते थे।