विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में कन्यादान योजना के तहत एक साल में 44 हजार से अधिक विवाह कराएगी सरकार, तिथियां निर्धारित

Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:11 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 44 हजार से अधिक सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य रखा है। इस पर लगभग 242 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कन्या विवाह (प्रतीकात्मक चित्र)

कन्या विवाह (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब, जरूरतमंद और निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत बड़ा लक्ष्य तय किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 44 हजार से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की योजना बनाई गई है, जिस पर लगभग 242 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन तिथियों में सामूहिक विवाह

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अनुसार, इस वर्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के लिए तीन प्रमुख तिथियां निर्धारित की गई हैं। इनमें अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026), देवउठनी ग्यारस/तुलसी विवाह (20 नवंबर 2026) और वसंत पंचमी (11 फरवरी 2027) शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कलेक्टर एक अतिरिक्त तिथि भी तय कर सकेंगे।

हर जिले में होंगे आयोजन

प्रदेश के सभी 55 जिलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रति आयोजन न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़े शामिल होंगे। इस तरह कुल मिलाकर 800 आयोजनों के माध्यम से 44 हजार से ज्यादा विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रति विवाह 55 हजार की सहायता

योजना के तहत प्रत्येक विवाह पर 55 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 49 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, जबकि 6 हजार रुपये आयोजन समिति को दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- MP में अब ‘स्मार्ट पुलिस ट्रेनिंग’ की तैयारी : AI से होगी संदिग्धों की पहचान, वर्चुअल फायरिंग से मिलेगा रियल अनुभव

पिछले साल का रिकॉर्ड

वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 51,899 कन्या विवाह और 28,362 निकाह कराए गए थे, जिन पर सरकार ने 321 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की थी।