Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल: शेल्टर होम से 3 साल में गायब हुईं 5 नाबालिग लड़कियां, जांच शुरू

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:26 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक शेल्टर होम से पिछले तीन सालों में 5 नाबालिग लड़कियां गायब हो गई हैं, जिनमें से 4 मामलों की जानकारी पुलिस को नहीं ...और पढ़ें

    नर्मदापुरम के शेल्टर होम से 3 साल में गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियां

    नर्मदापुरम के शेल्टर होम से 3 साल में गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियां

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक शेल्टर होम से पिछले तीन सालों में 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से 4 मामलों की जानकारी पुलिस को दी ही नहीं गई थी।

    जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार रात 5 अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इटारसी के शेल्टर होम के स्टाफ ने एक 15-16 साल की लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान स्टेशन हाउस ऑफिसर को पता चला कि इसी होम से पिछले कुछ सालों में 4 और लड़कियां भी लापता हो चुकी हैं, लेकिन उनकी शिकायत कभी दर्ज नहीं कराई गई थी।

    इसके बाद पुलिस ने अपहरण और लापता व्यक्ति से जुड़ी धाराओं में 5 अलग-अलग FIR दर्ज कीं। सभी मामलों की जांच अलग-अलग की जा रही है।

    यह शेल्टर होम एक स्थानीय सामाजिक संस्था द्वारा चलाया जाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि संस्था के प्रमुख को महिला एवं बाल विकास विभाग ने POCSO एक्ट के मामलों में सपोर्ट पर्सन भी नियुक्त किया है। सपोर्ट पर्सन की जिम्मेदारी होती है कि कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के दौरान पीड़ित बच्चों की मदद की जाए।

    इस मामले में नर्मदापुरम के SP साईं कृष्णा एस. थोटा ने कहा कि मामले में एक समानांतर जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

    जांच में यह पता लगाया जाएगा कि जब लड़कियां पहली बार गायब हुई थीं तब इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि शेल्टर होम मैनेजमेंट या सरकारी अधिकारियों को ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

    खबरें और भी

    फिलहाल पुलिस गायब हुई सभी 5 लड़कियों की तलाश कर रही है। साथ ही शेल्टर होम के रिकॉर्ड और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।