Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top River Vacations: भारत की इन नदियों को देखना होगा सबसे खास, आप भी देखें खूबसूरत तस्वीरें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 03:37 PM (GMT+05:30)

    Top River Vacations घूमना हर किसी को पसंद है। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत नदियों का नजारा ले सकते हैं। इसकी सुं ...और पढ़ें

    Top River Vacations: भारत की इन नदियों को देखना होगा सबसे खास
    Top River Vacations: भारत की इन नदियों को देखना होगा सबसे खास

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Top River Vacations: देश में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पहाड़, नदियां, झरने की खूबसूरती देखते बनती है। आज आपको रिवर वेकेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप प्रकृति के खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। तो देर किस बात की, अगर आपने अभी तक रिवर वेकेशन का लुत्फ नहीं उठाया है, तो अपना बैग पैक करें और गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए तैयार हो जाएं।

    गंगा

    गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। यह हिमालय से धरती पर उतरती है। ऐसे तो गंगा देश के कई राज्यों से होकर निकलती है, लेकिन आप इसकी असली खूबसूरती से रू-ब-रू होना चाहते हैं, तो आप गर्मियों की छुट्टियों में ऋषिकेश, हरिद्वार या बनारस में दर्शन करने जा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by देवभूमि उत्तराखंड 🌊🌊🌎 (@devbhumi.uttrakhand__)

    ब्रह्मपुत्र नदी

    ब्रह्मपुत्र नदी अपने अंदर एक अलग ही खूबसूरती सहेजे है। आपको ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे एक से बढ़कर एक रोमांचक दृश्य देखने को मिल जाएंगे। इस नदी का पानी कभी लाल, निला तो कभी मटमैला नजर आता है। यह विश्न की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट है।

    झेलम नदी

    झेलम नदी का नजारा आंखों को सुकून देता है। यहां सैलानियों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है।झेलम नदी की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। आप यहां हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं। अगर आप कश्मीर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो झेलम नदी का जरूर दर्शन करें।

    खबरें और भी

    सिंधु

    View this post on Instagram

    A post shared by kavita lal (@kavita_lal13)

    आप गर्मियों की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो सिंधु नदी का नजारा जरूर देखने जाएं। यह भारत, पाकिस्तान और चीन, तीनों ही देशों को छूती हुई गुजरती है। इस नदी की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो जून से अक्टुबर के बीच जा सकते हैं। यह एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह नदी जम्मू एवं कश्मीर के लेह जिले के माध्यम से बहती है।

    Picture Courtesy: Instagram/devbhumi.uttrakhand/kavita_lal13