विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका के पांच खूबसूरत बीच जहां एक जगह नहाना है मना, एक बार घूमें जरूर

By abhishek.tiwariEdited By:
Updated: Thu, 24 Aug 2017 03:15 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर इन दिनों श्रीलंका टूर पर हैं। मैच खेलने के बाद खिलाड़ी यहां के खूबसूरत बीचेस की सैर कर रहे हैं। तो क्‍यों न आपको भी घुमाया जाए...

श्रीलंका के पांच खूबसूरत बीच जहां एक जगह नहाना है मना, एक बार घूमें जरूर
श्रीलंका के पांच खूबसूरत बीच जहां एक जगह नहाना है मना, एक बार घूमें जरूर

1. Beruwala & Bentota :

यह श्रीलंका का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत बीच है। कोलंबो से करीब दो घंटे ड्राइव करने के बाद आप बेरुवाला बीच पहुंच सकते हैं। यहां समुद्र किनारे कई फेमस रिसार्ट भी हैं। आप चाहें तो समुद्र के पानी में मस्‍ती कर सकते हैं, या फिर रिसॉर्ट में बैठकर खूबसूरत नजारे को निहार सकते हैं।

2. Hikkaduwa :

राजधानी कोलंबो से 100 किमी दूर स्‍िथत हिक्‍कादुवा बीच भी खूबसूरती में पीछे नहीं है। यहां आमतौर पर पार्टी लवर्स का जमावड़ा लगा रहता है। बीच से कुछ दूरी पर ही कई मशहूर क्‍लब और बॉर हैं। यहां आप गोताखोरी को मजा भी ले सकते हैं।

3. Unawatuna & Galle :

श्रीलंका का सबसे खूबसूरत शहर गाले अपनी बीच के लिए भी जाना जाता है। यहां पर जंगल बीच काफी मशहूर है। खासतौर पर सुबह का नजारा काफी आकर्षक होता है। दूर-दूर से पर्यटक इसे देखने आते हैं। यहां आपको समुद्री कछुए भी देखने को मिल जाएंगे।

4. Mirissa :

मिरिसा बीच में सनसेट देखने को अलग ही मजा है। यहां पर व्‍हेल भी पाई जाती है। अगर आपकी किस्‍मत अच्‍छी है तो ब्‍लू व्‍हेल भी देखने को मिल सकती है। इस बीच पर एक चट्टान भी है जहां लोग नाव द्वारा पहुंचकर फिशिंग का आनंद लेते हैं।

5. Yala :

यह श्रीलंका का इकलौता बीच है जहां नहाना मना है। हालांकि यह बेहद खूबसूरत है लेकिन आप इसे सिर्फ दूर से ही निहार सकते हैं। इससे कुछ दूरी पर ही एक सफारी है। जहां आपको हाथी, मगरमच्‍छ और लेपर्ड देखने को मिल जाएंगे।