Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जून-जुलाई में चाह‍िए ठंडक का ए‍हसास, तो घूम आएं Pachmarhi, मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर है ये जगह

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 01:34 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए पचमढ़ी एक शानदार जगह हो सकती है। यह मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वाताव ...और पढ़ें

    गर्मियों में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन है Pachmarhi। (Image Credit- Instagram/tourtopachmarhi/pachmarhi_dairies)
    गर्मियों में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन है Pachmarhi। (Image Credit- Instagram/tourtopachmarhi/pachmarhi_dairies)

    HighLights

    1. गर्मियों में ज्‍यादातर लोग ह‍िल स्‍टेशन घूमने जाते हैं।
    2. यहां आकर वे सुकून भरे पल ब‍िताते हैं।
    3. एमपी का फेमस हिल स्टेशन पचमढ़ी बेस्‍ट ऑप्‍शन है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इन द‍िनों गर्मियों की छुट्ट‍ियां चल रहीं हैं। इस मौसम में लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। ये मौसम पहाड़ाें पर घूमने के ल‍िए बेस्‍ट होता है। आमतौर पर लोग गर्मि‍यों में श‍िमला मनाली और मसूरी नैनीताल जाना पसंद करते हैं। भीषण गर्मी के बीच यहां आकर वे सुकून के पल ब‍िताते हैं।

    इस च‍िलच‍िलाती गर्मी से राहत पाने का सबसे बेहतरीन जर‍िया Hill Stations ही होते हैं। यहां के शांत वातावरण और ठंडी हवाओं से मन को सुकून म‍िलता है। आप ताजगी से भर जाते हैं। अगर आप भी जून के महीने में घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे ह‍िल स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपको जन्‍नत का एहसास होगा। आप इस बार मध्‍य प्रदेश के इकलौते ह‍िल स्‍टेशन Pachmarhi जा सकते हैं।

    आपको बता दें क‍ि यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। ये मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। आइए जानते हैं आप यहां कहां-कहां घूम सकते हैं।

    क्‍या है इसका इत‍िहास

    इसका नाम पांच गुफाओं से लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने महाभारत के दौरान यहीं पर कुछ वक्‍त गुजारा था। पचमढ़ी को मिनी कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। यहां सालों साल पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को मि‍लती है। ये जगह जून में घूमने के ल‍िए परफेक्‍ट है। यहां की हर‍ियाली मन को सुकून पहुंचाती है। अगर आप नेचर लवर हैं और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो एक बार आपका यहां जाना तो बनता है।

    यह भी पढ़ें: 15 जून को मनाया जाएगा Kainchi Dham का स्‍थापना द‍िवस, यहां जानिए धाम पहुंचने का सबसे आसान रूट

    इन जगहों को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर

    • यहां आप बी फॉल झरने को देखने जा सकते हैं। यहां 150 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है। इसका नजारा बेहद मनमोहक होता है।
    • इसके अलावा आप यहां धूपगढ़ भी जा सकते हैं। ये यहां का सबसे ऊंचा स्‍पॉट है। आप यहां छोटे महादेव मंदिर जाकर दर्शन भी कर सकते हैं।
    • जटाशंकर का गुफा भी यहां पर आकर्षण का केंद्र है। यहां मौजूद हनुमान मंदिर में आप दर्शन पूजन कर सकते हैं।
    • पांडव गुफा तो जरूर जाना चाह‍िए। कहते हैं क‍ि यहां पर पांडवों ने कुछ समय ब‍िताया था।
    • इसके अलावा हन्डी खो पचमढ़ी की सबसे गहरी और तंग घाटी है। इसकी गहराई करीब 300 फीट है। यहां का नजारा बेहद सुंदर होता है।

    कैसे पहुंचें पचमढ़ी?

    पचमढ़ी पहुंचने के लिए सबसे पास का रेलवे स्टेशन पिपरिया है। ये मुंबई, दिल्ली और भोपाल से सीधे जुड़ा हुआ है। वहीं, फ्लाइट से भी आप यहां पहुंच सकते हैं। इसके ल‍िए भोपाल और जबलपुर में मौजूद एयरपोर्ट से आपको कई टैक्‍सी मि‍ल जाएंगे। आप बस से भी जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Father's Day को बनाना चाहते हैं खास, तो पापा को 5 जगहों पर कराएं सरप्राइज विजिट; तुरंत करा लें टिकट