विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2023: दिल्ली के मशहूर दुर्गा पूजा पंडाल, जहां देखने को मिलती है अलग ही रौनक

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Sat, 21 Oct 2023 06:05 PM (IST)

Navratri 2023 कोलकाता की दुर्गा पूजा भारत ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। जहां आपको एक बार इस दौरान ...और पढ़ें

Navratri 2023: दुर्गा पूजा में दिल्ली में घूमने वाली जगहें
Navratri 2023: दुर्गा पूजा में दिल्ली में घूमने वाली जगहें

HighLights

  1. कोलकाता में देखने को मिलती है दुर्गा पूजा की अलग धूम
  2. दिल्ली की इन जगहों पर भी देख सकते हैं दुर्गा पूजा की रौनक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023: नवरात्रि का पर्व भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान अलग ही नजारा होता है। जगह-जगह पंडाल बनाए जाते हैं। इनमें देवी दुर्गा की स्थापना की जाती है। हर दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दौरान इन पंडालों में कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। वैसे तो दुर्गा पूजा कोलकाता की मशहूर है, लेकिन अगर आप कोलकाता नहीं जा सकते, तो दिल्ली की इन जगहों पर जाकर भी देख सकते हैं दुर्गा पूजा की रौनक।

सीआर पार्क

सीआर पार्क का पूरा नाम चितरंजन पार्क है, लेकिन दिल्ली में इसका सीआर पार्क नाम ज्यादा मशहूर है। यहां सबसे शानदार दुर्गा पूजा होती है। यहां काली मंदिर पूजा बहुत ही पुरानी और बेहद मशहूर है। माता के मंदिर में को तो भव्य तरीके से सजाया ही जाता है, साथ ही आसपास की जगहों का भी नजारा देखने लायक होता है। इस दौरान यहां कई तरह के कल्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाता है।

कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा

पुरानी दिल्ली आकर भी आप देख सकते हैं दुर्गा पूजा। मां की मूर्ति की सजावट देखने वाली है साथ ही इस दौरान कई तरह के होने वाले कार्यक्रमों में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का टच देखने को मिलता है।

मिंटो रोड दुर्गा पूजा

दिल्ली की सबसे हैपनिंग जगह कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित है मिंटो रोड। यहां सजने वाला पंडाल भी बहुत ही शानदार होता है। अपने ट्रेडिशनल सेलिब्रेशन, खूबसूरत प्रतिमाओं और कल्चर प्रोग्राम के लिए जानी जाती है ये जगह। दुर्गा पूजा के दौरान दिल्ली के कोने-कोने से लोग यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सफदरजंग एनक्लेव दुर्गा पूजा

सफदरजंग एनक्लेव में भी सजता है मां का भव्य पंडाल। यहां आकर आप ट्रेडिशनल कल्चर प्रोग्राम से लेकर सांस्कृतिक नृत्य और संगीत के भी मजे ले सकते हैं।

नेहरू प्लेस दुर्गा पूजा

नेहरू प्लेस में होने वाली दुर्गा पूजा भी काफी पॉपुलर है। यहां हर साल एक थीम के साथ दुर्गा पूजा को सेलिब्रेट किया जाता है, जो बेहद खास होता है और इस दौरान यहां होने वाले कार्यक्रम भी बेहद मजेदार होते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Dussehra 2023: इस साल दशहरा देखना है, तो देश के इन 5 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Pic credit- southdelhidurgapujasamiti/ Instagram