Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaipur Forts: जयपुर शहर की शान हैं ये तीन किले, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:52 PM (IST)

    राजस्थान की राजधानी जयपुर कई वजहों से खास है। इस शहर को पिंक सिटी या फिर गुलाबी शहर भी कहा जाता है। इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह कई खूबसूरत ...और पढ़ें

    एक बार जरूर करें जयपुर के इन किलों का दीदार
    एक बार जरूर करें जयपुर के इन किलों का दीदार

    HighLights

    1. राजस्थान भारत का एक बेहद समृद्ध और खूबसूरत राज्य है।
    2. इसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
    3. यहां कई खूबसूरत महल और किले मौजूद हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jaipur Forts: संस्कृति और परंपराओं का देश भारत दुनियाभर में कई वजहों से मशहूर है। यहां हर एक चीज का अपना अलग महत्व है। खानपान से लेकर पहनावे तक, यहां सभी में विविधाताएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसी धरोहरें भी हैं, जिसे देखने देश-दुनिया से लोग भारत आते हैं। राजस्थान भारत का ऐसा ही एक राज्य है, जो अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां कई ऐसी धरोहरें भी हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

    राजस्थान की राजधानी जयपुर इन्हीं जगहों में से एक है, जहां हर साल भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इसे पिंक सिटी या गुलाबी शहर भी कहा जाता है। यहां कई खूबसूरत महल और किले मौजूद हैं, जिन्हें देखना हर किसी की चाहत होती है। अगर आप भी जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, तो यहां मौजूद इन तीन किलों का दीदार करना न भूलें।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ दवाओं से ही नहीं इन फूड्स से भी हो सकती है विटामिन्स की कमी दूर

    आमेर का किला

    अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो आमेर का किला घूमना न भूलें। इसे किले को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग जयपुर आते हैं। यह एक भव्य किला है, जिसे बलुआ पत्थरों से बनवाया गया है। इस किले को बनवाने की शुरुआत 16वीं शताब्दी के अंत में राजा मान सिंह ने की थी। हालांकि, यह राजा जय सिंह प्रथम के शासन काल बनकर पूरा तैयार हुआ था। इस किले को पूरा होने में 100 साल का समय लग गया था।

    नाहरगढ़ किला

    पिंक सिटी जयपुर में यूं तो घूमने की कई जगह मौजूद हैं, लेकिन अगर आप कुछ अद्भुत देखना चाहते हैं, तो नाहरगढ़ किला जरूर जाएं। रात के समय इस किले से शहर का नजारा बेहद अद्भुत होता है। रोशनी से नहाया पूरा शहर बेहद खूबसूरत लगता है। हालांकि, इस किले को लेकर कुछ अफवाहें भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इस किले पर भूतिया साया है, जिसकी वजह से इसे भूतिया किला भी कहा जाता है।

    खबरें और भी

    जयगढ़ किला

    जयपुर स्थित जयगढ़ किला भी शहर की धरोहरों में से एक है। यह कई मायनों में बेहद खास है। कहा जाता है कि यह किला जयपुर का सबसे मजबूत किला हुआ करता था। 18वीं शताब्दी में बने इस किले में उस समय दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई थी। इस किले का नाम शासक सवाई जय सिंह 2 के नाम पर रखा गया है। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि इस एक खजाना छिपा हुआ है, लेकिन आजतक कोई भी उस तक पहुंच नहीं पाया है।

    यह भी पढ़ें- महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर डालती है इस हार्मोन की कमी, जानिए बॉडी में इसका लेवल बढ़ाने के तरीके

    Picture Courtesy: Rajasthan Tourism