विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वो धरती जिसने बदल दिया था सम्राट अशोक का हृदय, जानिए इतिहास और कला से सजे ओडिशा की कहानी

Published: Mon, 03 Aug 2026 04:02 PM (IST)

ओडिशा, भगवान जगन्नाथ की भूमि, अपने समृद्ध इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, कला और खान-पान के लिए मशहूर है।

क्यों इतना खास है ओडिशा? (AI Generated Image)

क्यों इतना खास है ओडिशा? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा बसा है, जिसे भगवान जगन्नाथ की भूमि भी कहा जाता है। हर साल यहां रथ यात्रा निकलती है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

बंगाल की खाड़ी के पास बसा ये राज्य अपने इतिहास, प्राकृतिक खूबसूरती, कला और खान-पान की वजह से बहुत खास है। आइए जानें इस राज्य का खासियत के बारे में। 

ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर

ओडिशा का इतिहास काफी पुराना है। यहीं कलिंग युद्ध लड़ा गया था, जिसने सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन कर, उन्हें बौद्ध धर्म का अनुयायी बनाया था। ओडिशा में चार धामों में से एक पुरी का जगन्नाथ मंदिर है, जहां हर साल रथ यात्रा आयोजित होती है और इसमें भाग लेने दुनियाभर से श्रद्धालु आते हैं। 

कोणार्क का सूर्य मंदिर भी इसी राज्य में है, जिसे यूनेस्को की विश्व घरोहर सूची में शामिल किया गया है। एक विशाल पत्थर के रथ के रूप में तराशा गया ये मंदिर अपनी वास्तुकला से सभी को हैरान कर देता है। इसके अलावा, भुवनेश्वर के पास उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं जैन भिक्षुओं के रहने की जगह थीं और आज इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास हैं।  

कला और हस्तकला

ओडिशा अपनी पट्टचित्र कला के लिए जाना जाता है। ये चित्रकारी बेहद बारीक होती है और रंग-बिरंगी होती है। इसमें मुख्य रूप से पौराणिक कथाओं को उकेरा जाता है। ओडिशा की तारकशी की कला भी काफी मशहूर है। इसमें चांदी के पतले तारों से गहने और कलाकृतियां बनाई जाती हैं। 

हाथों से बुनी गई संबलपुरी और बोमकाई साड़ियां भी काफी मशहूर हैं। इनकी बुनाई कला काफी अनोखी होती है। इनके अलावा, ओडिशी नृत्य भारत से शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जो अपनी मुद्राओं और एक्सप्रेशन के लिए जाना जाता है। 

जायकेदार खान-पान

ओडिशा का खाना लाजवाब होता है। जगन्नाथ मंदिर में बनने वाला महाप्रसाद मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता है। ऐसा स्वाद आपको दुनिया में और कहीं नहीं मिलेगा। ओडिशा का पखला भात पेट के लिए काफी अच्छा होता है और गर्मियों में खूब खाया जाता है। ओडिशा के खाने की बात करें, तो छेना पोड़ा और रसगुल्ला का नाम लेना जरूरी है। ये मिठाइयां स्वाद में बेहतरीन होती हैं और मुंह में जाते ही घुल जाती हैं।