Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वॉटर स्नॉर्कलिंग नहीं, अब Land Snorkelling बना ट्रैवलर्स की पहली पसंद; भारत में इन जगहाें पर लें मजा

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 02:01 PM (IST)

    हाल ही में 'लैंड स्नॉर्कलिंग' नाम का एक नया ट्रैवल ट्रेंड सामने आया है, जो पानी से संबंधित नहीं है। इसमें यात्री बिना किसी फि‍क्‍स्‍ड डेस्‍ट‍िनेशन या ...और पढ़ें

    क्‍या है Land Snorkelling (Image Credit- Freepik)

    क्‍या है Land Snorkelling (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. घूमना सभी को खूब पसंद होता है।

    2. ट्रैवल‍िंग की दुन‍िया में नई-नई चीजें ट्रेंड करती हैं।

    3. Land Snorkelling भी उन्‍हीं में से एक हैं।

    लाइफसटाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। घूमना भला क‍िसे नहीं पसंद हाेता है। ट्रैवल की दुनि‍या में भी अलग-अलग चीजें ट्रेंड करती रहती हैं। हर कोई पहाड़ों पर घूमने जाना पसंद करता है। किसी को एडवेंचर पसंद होता है तो कोई शांत‍ि की तलाश में पहाड़ों पर जाता है। अभी कुछ द‍िनों पहलें Naked Flying का ट्रेंड छाया हुआ था। वहीं अब लोगों को Land Snorkelling खूब पसंद आ रहा है।

    स्नॉर्कलिंग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अगर आप स्नॉर्कलिंग का मतलब सिर्फ कोरल रीफ पर क्रिस्टल-क्लियर वॉटर में तैरने को समझते हैं, खास तौर पर अगर आप अंडमान में हैं, तो 2025 में आपकी सोच पूरी तरह से बदल जाएगी। इस समय लोगों को लैंड स्नॉर्कलिंग ज्‍यादा पसंद आ रहीं हैं। आपको इसका नाम सुनकर लग सकता है क‍ि इसका लेना देना भी पानी से है। लेक‍िन हम आपकाे बता दें क‍ि इसे जमीन पर क‍िया जाता है।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको Land Snorkelling के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि इंड‍िया में स्नॉर्कलिंग के ल‍िए बेहतरीन जगहें कौन-सी हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    यह भी पढ़ें: घूमने वालों की पहली पसंद क्‍यों बन रहा Naked Flying? कुछ तो है खास, जिसने ट्रैवलर्स को बनाया दीवाना

    क्‍या है Land Snorkelling?

    आपको बता दें Land Snorkelling का मतलब है क‍ि आप अपनी यात्रा को खुलकर जी सकें। अगर आपकाे ट्रैक‍िंग पसंद है तो आप इसे करते हैं। इसमें आपको मालूम होता है क‍ि आपका डेस्‍ट‍िनेशन कहां है, लेक‍िन लैंड स्‍नॉर्कल‍िंग में कोई दूरी तय नहीं होती है। न ताे कोई फि‍क्‍स डेस्‍ट‍िनेशन होता है। बस आप चलते जाते हैं। इस दौरान आप नेचर को करीब से महसूस कर पाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में झील में सैर-सपाटा कर रहे थे लोग, अचानक आया तूफान और चार लोगों चली गई जान; बर्थडे पार्टी पर परसा मातम

    इंड‍िया में कहां कर सकते हैं Land Snorkelling?

    • उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लॉवर्स Land Snorkelling के ल‍िए बेस्‍ट होता है। यहां आपको कलरफुल फ्लॉवर्स, नमी वाली चट्टानें और कई तरह की जड़ी बूट‍ियां देखने को म‍िलेंगी। आप जब यहां पर वॉक करेंगे तो नेचर की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे।
    • कर्नाटक का चिकमंगलूर भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। यहां पर कॉफी के बागान और घने जंगल बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। ये जगह लैंड स्नॉर्कलिंग के लिए परफेक्‍ट है।
    • हिमाचल प्रदेश का चंद्रताल काफी ऊंचाई पर है। चंद्रताल झील पर आपको छोटे-छोटे फूल और पत्‍थरों पर नेचुरली उभरी हुई आकृत‍ियां आपको दीवाना बना देंगी।
    • गुजरात का रण ऑफ कच्छ भी लैंड स्‍नॉर्कल‍िंग के ल‍िए बेस्‍ट है। यहां पर सफेद नमक के रेत पर चलना आपको एक अलग ही एक्‍सपीरि‍यंस कराएगा।