Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिरुपति-रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा कराएगा IRCTC, मात्र ₹24,100 से शुरू है बुकिंग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:55 PM (IST)

    IRCTC ने 'दक्षिण भारत यात्रा' नाम से 12 दिनों का एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

    क्या आप भी कर रहे हैं दक्षिण भारत घूमने की प्लानिंग? (Image Source: AI-Generated)

    क्या आप भी कर रहे हैं दक्षिण भारत घूमने की प्लानिंग? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका मन भी दक्षिण भारत के पवित्र मंदिरों के दर्शन करने का है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, IRCTC ने भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए एक बेहद खास टूर पैकेज लॉन्च किया है।

    इस पैकेज का नाम 'दक्षिण भारत यात्रा' है और इसका टूर कोड NZBG84 है। आइए, इस आर्टिकल में डिटेल में जानते हैं 12 दिनों की इस ट्रिप से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

    IRCTC South India tour package

    (Image Source: AI-Generated) 

    ट्रिप से जुड़ी जरूरी बातें

    सफर कितने दिन का होगा?

    12 दिन और 11 रातें।

    कब रवाना होगी ट्रेन?

    21 अक्टूबर 2026 को।

    कितना आएगा खर्च?

    इस टूर पैकेज की शुरुआत महज ₹24,100 प्रति व्यक्ति से हो रही है।

    कौन-कौन सी जगहें घूमेंगे आप?

    इस खास टूर में आपको दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारिक मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे:

    • तिरुपति: विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन।
    • मरकापुर: यहां आप श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।
    • रामेश्वरम: श्री रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना का अवसर।
    • मदुरै: वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण, खूबसूरत मीनाक्षी मंदिर।
    • कन्याकुमारी: यहां के मशहूर स्थानीय टूरिस्ट स्पॉट्स की सैर।

    कहां से पकड़ सकेंगे ट्रेन?

    खास तौर पर राजस्थान के लोगों के लिए यह पैकेज बहुत सुविधाजनक बनाया गया है। यात्री नीचे दिए गए स्टेशनों से अपनी बोर्डिंग या डी-बोर्डिंग कर सकते हैं:

    • सीकर जंक्शन
    • जयपुर जंक्शन
    • अजमेर जंक्शन
    • भीलवाड़ा
    • चित्तौड़गढ़ जंक्शन

    ट्रेन के कोच और सीटों की जानकारी

    आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से तीन में से कोई भी क्लास चुन सकते हैं:

    • इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): कुल 480 सीटें।
    • स्टैंडर्ड (थर्ड एसी - 3AC): कुल 210 सीटें।
    • कम्फर्ट (सेकंड एसी - 2AC): कुल 50 सीटें।

    IRCTC Dakshin Bharat Yatra

    (Image Source: AI-Generated) 

    इस पैकेज के खर्च में क्या-क्या मिलेगा?

    IRCTC ने इस ट्रिप को पूरी तरह से टेंशन-फ्री बनाने की कोशिश की है। आपकी टिकट की कीमत में ये सारी सुविधाएं शामिल हैं:

    • भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से आने-जाने का पूरा सफर।
    • इकोनॉमी वालों के लिए नॉन-एसी कमरे और स्टैंडर्ड/कम्फर्ट वालों के लिए एसी कमरे।
    • सफर के दौरान ट्रेन के अंदर और होटल में शुद्ध शाकाहारी खाने की व्यवस्था।
    • स्थानीय जगहों पर घूमने-फिरने के लिए नॉन-एसी बसों की सुविधा।
    • यात्रा से जुड़े सभी जरूरी टैक्स और ट्रेन में पूरी सुरक्षा।

    आपको खुद किन चीजों का खर्च उठाना होगा?

    कुछ व्यक्तिगत खर्चे इस पैकेज का हिस्सा नहीं हैं, जैसे:

    • किसी भी मंदिर या स्मारक की एंट्री फीस और बोटिंग का टिकट।
    • तय मेन्यू के अलावा अपनी पसंद का खाना, लॉन्ड्री या होटल की रूम सर्विस।
    • ड्राइवर या वेटर के लिए किसी भी तरह की टिप और टूर गाइड की फीस।

    टिकट कैंसल करने के नियम

    अगर किसी आपात कारण से आपको अपना टिकट रद्द करना पड़े, तो कैंसिलेशन के ये नियम जरूर जान लें:

    खबरें और भी

    • 15 दिन या उससे पहले: महज ₹250 प्रति व्यक्ति काटे जाएंगे।
    • 8 से 14 दिन पहले: आपके टिकट का 25% पैसा काटा जाएगा।
    • 4 से 7 दिन पहले: आधा पैसा काट लिया जाएगा।
    • 4 दिन से कम समय में: कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

    यात्रियों के लिए कुछ जरूरी हिदायतें

    • ट्रिप पर जाते समय अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ जरूर रखें।
    • आपके पास कोविड-19 वैक्सीन की फाइनल डोज का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
    • ध्यान रहे कि टूर के दौरान जिन बजट होटलों में ठहराया जाएगा, हो सकता है कि वहां लिफ्ट की सुविधा मौजूद न हो।

    यह भी पढ़ें- हरियाली, झरने और पहाड़... सितंबर में IRCTC के इस टूर पैकेज से करें महाराष्ट्र की हसीन वादियों की सैर

    यह भी पढ़ें- मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर