Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women’s Day 2024: इन देशों में बेफिक्र होकर घूम सकती हैं महिलाएं, जानें सोलो ट्रिप के लिए 5 बेस्ट जगहें

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 07:08 PM (IST)

    हर साल 8 मार्च के International Women’s Day मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना सुरक्षा प्रदान करना और बराबरी दिलाना ह ...और पढ़ें

    सोलो ट्रिप पर जाने के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली जगहें
    सोलो ट्रिप पर जाने के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली जगहें

    HighLights

    1. हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
    2. सुरक्षा की कमी की वजह से कई महिलाएं सोलो ट्रिप पर जाने से हिचकिचाती हैं।
    3. महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए आइसलैंड, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड और भुटान काफी बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Women's Day 2024: घूमना-फिरना तो सबको पसंद होता है, लेकिन कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से महिलाओं को अकेले घूमने जाने की आजादी नहीं मिल पाती है। इस वजह से ही  अक्सर महिलाओं को देर रात तक बाहर रहने की अनुमति भी नहीं मिल पाती है। इन बंदिशों की वजह से महिलाएं सोलो ट्रिप पर जाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अनुभव नहीं जी पाती हैं।

    इसलिए इस International Women's Day पर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए काफी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये जगहें सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महफूज हैं और यहां काफी अच्छा एक्सपीरिएंस भी मिल सकता है।

    ट्रैवल करने से न केवल हम नए एक्सपीरिएंस हासिल करते हैं बल्कि, हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसलिए सोलो ट्रिप का अनुभव जीवन में एक बार तो जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी अंतरराष्ट्रीय जगहों के बारे में, जो महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए शानदार जगहें साबित हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: महिलाओं ने करवाया था इन ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण, एक बार जरूर करें इनकी खूबसूरती का दीदार

    स्विट्जरलैंड (Switzerland)

    लो क्राइम रेट, शांत वातावरण और पब्लिक सर्विसेज की वजह से सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए काफी अच्छी जगह है। अपने एल्पाइन लैंडस्केप, सुंदर बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत तालाबों के लिए मशहूर है। ग्लोबल पीस इंडेक्स पर इस देश को छठा स्थान मिला है, जिस वजह से यह महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां हाईकिंग और स्कींग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। बर्न्स जिटगोल्ज क्लॉक टावर और ल्यूसर्न वुडन चैपल ब्रिज जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं।

    खबरें और भी

    Switzerland

    आइसलैंड (Iceland)

    इस देश को लैंड ऑफ आईस एंड फायर के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई खूबसूरत ग्लेशियर और ज्वालामुखी देखने को मिल सकते हैं। यह देश सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए काफी बेहतर विकल्प है। यहां आप ब्लू लगून और गोल्डन सर्कल जैसी जगहों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां सितंबर से मार्च तक, नॉर्दन लाइट्स भी देख सकते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स पर इस देश को पहला स्थान प्राप्त है।

    Iceland

    भुटान (Bhutan)

    भुटान एक बेहद शांति प्रिय देश माना जाता है। यहां आप बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत मोनेस्ट्रीज घूम सकते हैं। पहाड़ों से घिरे होने की वजह से यहां आप कई खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। साथ ही, ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

    Bhutan

    पुर्तगाल (Portugal)

    ग्लोबल पीस इंडेक्स पर सातवां स्थान हासिल करने वाले इस देश को महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां आप कई बीच का आनंद ले सकते हैं। इसलिए अगर आपको वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं, तो आपके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां के सुंदरी समुद्री नजारों के बीच काफी एनज्वॉय कर सकते हैं।

    Portugal

    फिनलैंड (Finland)

    सैंटा क्लॉज विलेज से लेकर नॉर्दन लाइट्स देखने जैसे कई रोमांचक अनुभव जी सकते हैं। यहां आप कई खूबसूरत तालाब, मिडनाइट सन, सौना आदि का आनंद भी ले सकते हैं। सुंदरता के साथ-साथ यह देश काफी सुरक्षित भी माना जाता है, इसलिए अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।

    Finland

    यह भी पढ़ें: आसान और सुरक्षित सफर के लिए रेलवे से मिलती हैं महिलाओं को ये सुविधाएं

    Picture Courtesy: Instagram