विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि सुकून के लिए ट्रैवल कर रहे हैं भारतीय; बदल रहा वेकेशन का अंदाज

Published: Sun, 14 Jun 2026 10:04 AM (GMT+05:30)

आज के भारतीय ट्रैवलर सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने, अपनों के साथ कीमती यादें बनाने और सार्थक अनुभवों के लिए यात्रा कर रहे हैं।

बदल रहा है भारतीयों के वेकेशन का अंदाज (Picture Courtesy: Freepik)

बदल रहा है भारतीयों के वेकेशन का अंदाज (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. जेडब्ल्यू मैरियट ने ऐश्वर्या राय बच्चन को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया

  2. भारतीय यात्री अब सुकून और सार्थक अनुभवों के लिए यात्रा करते हैं

  3. ऐश्वर्या राय बच्चन 'स्टे इन द मोमेंट' के फलसफे से जुड़ीं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ी की सुइयों के पीछे भागती इस जिंदगी में, क्या कभी हम ठहरकर खुद से मिल पाते हैं? आज की भागदौड़ में असली लक्जरी महंगे साजो-सामान में नहीं, बल्कि उस एक शांत पल में है, जहां आपका मन पूरी तरह उपस्थित हो और आत्मा तृप्त। 

इसी 'खामोश विलासिता' को एक नया और जादुई अंदाज देने के लिए एक नया कदम उठाया है दुनिया के मशहूर होटल ब्रांड जेडब्ल्यू मैरियट ने। अपने ग्लोबल सिग्नेचर प्लेटफार्म 'स्टे इन द मोमेंट' को भारतीय रंगत और वैश्विक गरिमा से सराबोर करने के लिए उन्होंने एक ऐसी शख्सियत को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है, जो खुद में सुंदरता और शालीनता का पर्याय हैं—ऐश्वर्या राय बच्चन। 

यह सिर्फ एक ब्रांड और सेलिब्रिटी का जुड़ाव नहीं है, बल्कि यह मिलन है दो ऐसी ताकतों का, जो सादगी, गरिमा और एक गहरी समझ के लिए जानी जाती हैं।

अब वेल-बीइंग और अनुभव ही हैं प्राथमिकता

आज का भारतीय ट्रैवलर सिर्फ डेस्टिनेशन नहीं बदलता, वह खुद को तरोताजा करने के लिए सफर पर निकलता है। अब यात्राएं सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि कुछ सार्थक और गहरे अनुभवों को जीने के लिए होती हैं। खुद से जुड़ने के कुछ पल बिताने, अपनों के साथ कीमती समय और यादें जुटानें, और बिना किसी शोर-शराबे के लक्जरी का एहसास कराने के लिए भारतीय दिल खोलकर खर्च करने में हिचकते नहीं हैं। 

जब बात इन तीनों ही पैमानों पर खरी उतरने की हो, तो दुनिया भर में 130 से अधिक आलीशान ठिकानों के साथ जेडब्ल्यू मैरियट से बेहतर भला कौन हो सकता है? यही वजह है कि आज भारतीय अपनी छुट्टियों को मुकम्मल बनाने के लिए दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं और जेडब्ल्यू मैरियट को चुन रहे हैं। 

जब विश्व सुंदरी भी हुईं मुग्ध

आज जब वैश्विक पटल पर भारतीय यात्री लक्जरी ट्रैवल के सबसे बड़े और प्रभावशाली चेहरे बनकर उभर रहे हैं, तो भारत के इस गौरव को दुनिया के सामने रखने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन से मुकम्मल नाम कोई और हो ही नहीं सकता था। 

पिछले दो दशकों से सिनेमा, फैशन और समाज सेवा के मंच पर भारत का परचम लहराने वाली ऐश्वर्या की शख्सियत में एक अद्भुत संतुलन है—एक ऐसी वैश्विक चमक जो अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी है। इस खूबसूरत सफर की शुरुआत पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं,"ट्रेवल मेरी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की रूह में शामिल है। मेरे लिए जिंदगी के सबसे हसीन अनुभव अक्सर वही होते हैं जो बेहद खामोश होते हैं—जब आप पूरी शिद्दत से महसूस करते हैं कि आप इस वक्त कहां हैं और किसके साथ हैं। जेडब्ल्यू मैरियट का 'स्टे इन द मोमेंट' का यह फलसफा सीधे मेरे दिल में उतर जाता है।"

वहीं, जेडब्ल्यू मैरियट के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल ब्रांड लीडर, ब्रूस रोहर ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐश्वर्या की अपनी एक नैसर्गिक गर्मजोशी और प्रामाणिकता है, जो उन्हें इस ब्रांड का सबसे स्वाभाविक और सच्चा चेहरा बनाती है।

तो अगली बार जब आप जेडब्ल्यू मैरियट के किसी कोने में बैठकर अपनी कॉफी की चुस्की ले रहे हों, तो बस मुस्कुराइए और अपनी व्यस्तताओं को भूलकर 'उस पल को पूरी शिद्दत से जी लीजिए'।