Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: फ्लाइट में बच्चे के रोने की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 06:43 PM (IST)

    Parenting Tips भीड़ भाड़ यानी पीक आवर में बिल्कुल यात्रा न करें। भीड़ को देख बच्चे शोरगुल कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो बच्चे डर सकते हैं। इसके ...और पढ़ें

    Parenting Tips: फ्लाइट में बच्चे के रोने की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
    Parenting Tips: फ्लाइट में बच्चे के रोने की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। अपनी शरारत से सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। जब ये बच्चे रोने लगते हैं, तो इन्हें चुप कराना बेहद ही मुश्किल होता है। माता पिता परेशान हो जाते हैं। खासकर, जब बच्चे फ्लाइट में सफर के दौरान रोते हैं, तो शोरगुल से सभी लोग परेशान हो जाते हैं। इस स्थिति में माता-पिता भी गुस्से में आ जाते हैं। इससे स्थिति और भी बिगड़ जाती है। माता-पिता बच्चे को शांत करने के लिए अनुशासन का सहारा लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इन आसान टिप्स को अपनाकर सफर में रोते बच्चे को शांत करा सकते हैं। आइए जानते हैं-

    रिलैक्स रहें

    अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब बच्चे सफर के दौरान रोते हैं या शोरगुल करते हैं, तो पेरेंट्स उन्हें डांटते हैं। फिर भी बच्चे नहीं मानते हैं। इसके बाद पेरेंट्स गुस्से में आंखें दिखाते हैं। कई अवसर पर माता-पिता अपने बच्चे को चाटा भी लगा देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इस समस्या से आप ही नहीं परेशान हैं। फ्लाइट में सफर करने वाले अन्य बच्चे भी अनजान लोगों को देखकर असहज महसूस करते हैं। इस स्थिति में सबसे पहले खुद को शांत रखें। फिर बच्चों को शांत करने की कोशिश करें।

    फीडिंग

    अक्सर बच्चे टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान रोते हैं। इस समय बच्चे तेज आवाज से डरते हैं। इससे बच्चे के कान में तेज दर्द हो सकता है। इसके लिए बच्चे टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान रोते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान बच्चों को फीडिंग कराएं। ऐसा करने से बच्चे का ध्यान बंटेगा।

    खिलौने साथ में रखें

    अगर आप यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और साथ में छोटे बच्चे हैं, तो अपने साथ खिलौने अवश्य कैरी करें। बच्चों की पसंद के खिलौने कैरी करते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। बच्चे खिलौने के साथ बिजी रहेंगे। साथ ही वे रिलैक्स फील करेंगे।

    खबरें और भी

    सही समय का चयन करें

    भीड़ भाड़ यानी पीक आवर में बिल्कुल यात्रा न करें। भीड़ को देख बच्चे शोरगुल कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो बच्चे डर सकते हैं। इसके लिए शाम के समय में यात्रा करना सही रहेगा। हालांकि, यह फ्लाइट की समय सारिणी पर भी निर्भर करता है।