यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गैंगटॉक घूमने जाएं तो मिस न करें इन खूबसूरत जगहों को देखना, स्ट्रीट फूड भी है खास
यहां का खाना और खिड़की से पहाड़ों का व्यू देखकर मजा आ जाता है. यहां टेस्ट ऑफ तिब्ब्त, चॉपस्टिक्स, रोल हाउस आदि जा सकते हैं. ...और पढ़ें

हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो किसी न किसी वजह से होली नहीं मनाते. उनके लिए होली का मतलब छुट्टी से है. इस छुट्टी में वो कहीं घूमने निकल पड़ते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप घूमकर अपना मूड फ्रेश कर सकते हैं. नार्थ-ईस्ट की खूबसूरत जगहों में से एक है गैंगटॉक. ये शहर सिक्किम राज्य में सबसे बड़ा शहर है. आप यहां पर जाएं तो ये खास चीजें देखना न भूलें.

रुमटेक मोनेस्ट्री
गैंगटॉक में कई विश्वप्रसिद्ध मोनेस्ट्रीज हैं. कुछ तो कई सौ साल पुरानी हैं. सबसे पुरानी है रुमटेक मोनेस्ट्री, जिसका निर्माण 1700 में हुआ था और यह पूरे देश का सबसे बड़ा बौद्ध धर्म सीखने का सेंटर है.
हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
यह पार्क 230 एकड़ में फैला है. यह गैंगटॉक शहर से 6 किमी दूर है. इस पार्क में आप गाड़ी या पैदल घूम सकते हैं. कई दुर्लभ जानवरों के लिए यह प्रसिद्ध है. यहां ब्लैक बीयर, स्नो लेपर्ड, कॉमन लेपर्ड, लेपर्ड कैट, तिब्बती वोल्फ आदि देखे जा सकते हैं.
.jpg)
नाथुला पास
ये 14,140 फीट की ऊंचाई पर है. यह भारत-चीन सीमा के पास है. यहां घूमने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है. यहां से आप चीन को देख सकते हैं.
एमजी मार्ग
गैंगटॉक के मध्य में स्थित है एमजी मार्ग. यहां आप कई तरह के व्यंजनों का स्वाद उठा सकते हैं. यहां का खाना और खिड़की से पहाड़ों का व्यू देखकर मजा आ जाता है. यहां टेस्ट ऑफ तिब्ब्त, चॉपस्टिक्स, रोल हाउस आदि जा सकते हैं.

यमथंग वैली
ये काफी खूबसूरत स्थान है. चारों ओर से हिमालय से घिरी है. इसे वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है. हालांकि, गैंगटॉक से यह जगह 150 किमी दूर है लेकिन इसे देखे बिना गैंगटॉक का टूर भी पूरा नहीं होगा.
खबरें और भी

चखना न भूलें यहां के खास जायके
अपने स्वाद की कलियों को यहां मोमोज खिलाना मत भूलें, क्योंहकि यह यहां सबसे लोकप्रिय भोजन है. यह बीफ, पोर्क और पकी हुई सब्जियों को आटे में लपेट कर भांप में पकाया जाता है और सूप के साथ परोसा जाता है. वा-वाई एक और लोकप्रिय भोजन है, जो नूडल्स से बनता है. गैंगटॉक में उपलबध नूडल से बने अन्यर लोकप्रिय भोजनों में थुपका, चाउमिन, थनथुक, फकथू वानटन और ग्यानथुक शामिल हैं.
.jpg)
कैसे पहुंचे
सड़क मार्ग से
कई निजी एवं राज्य सरकार की बसें सिलीगुड़ी बस स्टैंड से गैंगटॉक के लिए चीती हैं, आप टैक्सी या जीप भी ले सकते हैं. सिलीगुडी बस स्टैंड से गैंगटॉक तक की यात्रा में पांच से छह घंटे का समय लगेगा. इसके अलावा, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, सिलीगुड़ी और अन्य स्थानों से गैंगटॉक के लिये जीपें मिलती हैं.
.jpg)
रेल मार्ग से
गैंगटॉक में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है. सिलीगुड़ी में न्यू जलपाईगुड़ी गंगटोक से निकटतम रेलवे स्टेशन है. इस स्टेशन के लिये कोलकाता और नई दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से सीधा कनेक्शन है. कोलकाता से गैंगटॉक तक की यात्रा करीब 12 घंटे की है. गैंगटॉक से निकटतम रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन है.
हवाई मार्ग से
निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा है. वहां पहुंचने पर, एक टैक्सी किराये पर लेकर सड़क मार्ग से गंगटोक तक पहुंच सकते हैं. बागडोगरा के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से कई उड़ानें हैं.