Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्नेक आइलैंड से लेकर डेथ वैली तक, धरती की 7 सबसे खतरनाक जगहें; जहां जाना हो सकता है जानलेवा

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    दुनिया में कई खूबसूरत लेकिन बेहद खतरनाक जगहें हैं, जहां जाने के लिए हिम्मत और तैयारी चाहिए। इन जगहों पर कदम-कदम पर खतरा मंडराता रहता है, जिसके कारण इं ...और पढ़ें

    इन जगहों पर जाना है खतरनाक (Picture Courtesy: Instagram)

    इन जगहों पर जाना है खतरनाक (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. धरती पर घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं

    2. कुछ जगहें देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन खतरनाक भी हो सकती हैं

    3. कुछ जगहों पर इंसानों का जाना बैन है, क्योंकि वे जानलेवा हो सकती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो देखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। ये डेस्टिनेशंस (World's Most Dangerous Places) अपनी असाधारण प्राकृतिक परिस्थितियों और अनछुए वातावरण के कारण एडवेंचर लवर्स को तो आकर्षित करते हैं, लेकिन यहां जाने के लिए बहुत हिम्मत, तैयारी और रिस्क लेने का जुनून चाहिए। 

    हालांकि, इनमें से कुछ जगहें तो ऐसी भी हैं, जहां इतना खतरा है कि वहां जाने के लिए आपको पहले स्पेशल परमिट की भी जरूरत पड़ती है और कुछ जगहों (Dangerous Places on the Earth) पर तो इंसानों का जाना बैन भी है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 

    स्नेक आइलैंड, ब्राजील 

    Snake Island

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ब्राजील के तट से दूर स्थित यह आइलैंड दुनिया में सबसे जहरीले सांपों का घर है। यहां गोल्डन लांसहेड वाइपर नाम की दुर्लभ और बेहद खतरनाक प्रजाति पाई जाती है, जिसकी संख्या इतनी ज्यादा है कि हर कदम पर सांप मिलने की संभावना रहती है। सुरक्षा कारणों से इस जगह पर पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बैन है।

    नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, भारत 

    North Sentinel Island

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अंडमान द्वीपसमूह का हिस्सा यह द्वीप वहां रहने वाले सेंटिनलीज जनजाति के कारण जाना जाता है, जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं। वे बाहरी लोगों को पास आने नहीं देते और आक्रमक प्रतिक्रिया देते हैं। यहां जाना न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। 

    खबरें और भी

    डानाकिल डिप्रेशन, इथियोपिया 

    Danakil Depression

    (Picture Courtesy: Instagram)

    धरती के सबसे गर्म स्थानों में गिने जाने वाला डानाकिल डिप्रेशन ज्वालामुखीय गतिविधियों, एसिडिक झीलों और जहरीली गैसों के लिए जाना है। यहां दिन का तापमान 50°C से ऊपर पहुंच सकता है। इसके रंग-बिरंगे लेकिन खतरनाक सल्फर पूल इसे खूबसूरत और डरावना दोनों बनाते हैं। इसलिए यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। 

    डेथ वैली, अमेरिका 

    Death Valley

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कैलिफोर्निया और नेवाडा के बीच स्थित डेथ वैली दुनिया का सबसे गर्म और सबसे सूखा स्थान है। यहां तापमान अक्सर 54°C से पार चला जाता है। पानी और छाया की कमी के कारण यहां हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इसलिए बिना तैयारी के जाना जान के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

    माउंट एवरेस्ट, नेपाल 

    Mount Everest

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट हर माउंटेन क्लाइंबर का सपना है, लेकिन यह जगह बेहद खतरनाक भी है। ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन, बेहद ठंड और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं इसे जानलेवा बनाती हैं। अब तक कई क्लाइंबर्स इस चुनौती को पूरा करने की कोशिश में अपनी जान गंवा चुके हैं।

    बिकिनी एटोल, मार्शल आइलैंड 

    Bikini Atoll

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शांत दिखने वाला यह द्वीप कभी परमाणु परीक्षणों का केंद्र रहा है। यहां की मिट्टी, पानी और समुद्री जीवन में रेडिएशन की मौजूदगी जान के लिए खतरनाक है। साथ ही, इसके आस-पास के पानी में काफी संख्या में शार्क मौजूद हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक हैं। 

    लेक नैट्रॉन, तंजानिया 

    Lake Natron

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह खारा झील अपने एल्केलाइन वॉटर और लाल रंग के लिए मशहूर है। यह वॉल्केनिक एक्टिविटीज के कारण होता है और इस पानी को छूने से भर से व्यक्ति जल सकता है और जान भी जा सकती है।