Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न पासपोर्ट की झंझट न वीजा का टेंशन, सर्दियों में नेपाल की 5 जगहें दिला देंगी स्विट्जरलैंड की याद

    Updated: Sun, 04 Jan 2026 11:54 AM (IST)

    सर्दियों में नेपाल किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगता। अगर आप इस विंटर सीजन में सुकून के साथ एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो नेपाल आपके लिए सबसे बेस् ...और पढ़ें

    बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लेने के लिए बेस्ट हैं नेपाल के ये डेस्टिनेशंस (Picture Credit - Canva)

    बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लेने के लिए बेस्ट हैं नेपाल के ये डेस्टिनेशंस (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. बिना पासपोर्ट-वीजा के नेपाल में सर्दियों का आनंद लें

    2. पोखरा, नगरकोट, काठमांडू जैसे स्थलों पर कम भीड़ होती है

    3. बर्फ से ढकी वादियां और रोमांचक ट्रेकिंग का अनुभव लें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंडी हवा, साफ आसमान और बर्फ से ढकी वादियां... सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता। इन दिनों हर किसी की चाह होती है कि वह वादियों में कुछ सुकून के पल बिताएं। अगर आप भी ऐसी ही कुछ प्लानिंग कर रहे हैं, तो नेपाल सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

    भारत के पड़ोसी देश नेपाल में खूबसूरत व्यू, शांति माहौल और एडवेंचर का अनोखा मेल देखने को मिलता है। खास बात तो यह है कि सर्दियों में यहां भीड़ कम होती है और नजारे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। आइए जानते हैं नेपाल की उन 5 जगहों के बारे में, जो सर्दी में घूमने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।

    पोखरा

    Pokhara Nepal

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आप नेपाल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पोखरा जरूर घूमकर आएं। इसे नेपाल का सबसे खूबसूरत शहर कहा जाता है। सर्दियों में यहां का मौसम ठंडा लेकिन सुहावना रहता है। यहां पर आप फेवा झील के किनारे बैठकर बर्फ से ढकी वादियों का आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए पैराग्लाइडिंग और बोटिंग जैसी सुविधाएं भी यहां मौजूद हैं।

    नगरकोट

    Nagarkot,Nepal

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आप शांत जगह पर नेचर के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो नगरकोट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। काठमांडू से कुछ दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि सर्दियों में यहां से माउंट एवरेस्ट समेत हिमालय की कई ऊंची चोटियों को भी देख सकते हैं। सुबह और शाम के समय का व्यू लोगों का मन मोह लेता है।

    खबरें और भी

    काठमांडू

    Kathmandu Nepal

    (Picture Credit - Canva)

    नेपाल की राजधानी काठमांडू सर्दियों में घूमने के लिए बेहद लोकेशन है। यह पर पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ और स्वयम्भूनाथ स्तूप जैसे धार्मिक स्थल भी हैं। सर्दियों में यहां त्योहारों और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने का मौका भी मिलता है, जो ट्रैवलिंग को और मजेदार बना देता है।

    पून हिल्स

    Poon Hill, Nepal

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो नेपाल में पून हिल्स जाना न भूलें। यह लोकेशन आपको खूब पसंद आएगी। यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी घाटियों का नजारा देखने का अपना ही एक अलग मजा है।

    चितवन नेशनल पार्क

    Chitwan National Park, Nepal

    (Picture Credit - Canva)

    नेचर और वाइल्डलाइफ के शौकीनों के लिए चितवन नेशनल पार्क सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं। यह पार्क अपनी हरियाली, शांत नदियों और वन्यजीवों के लिए फेमस है। यहां एक सींग वाला गैंडा, रॉयल बंगाल टाइगर और कई पक्षियों को देखने का मौका मिलता है।

    यह भी पढ़ें - शिमला-मनाली नहीं, यह है भारत की सबसे ठंडी जगह, जहां जम जाती है दाढ़ी और पलकें

    यह भी पढ़ें - क्या आपको पता है भारत का कौन-सा शहर कहलाता है 'Cotton City'? चेक करें अपना जवाब