Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकअप के बाद भी क्यों दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं कुछ लोग, इसके फायदे ज्यादा हैं या नुकसान?

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 04:51 PM (IST)

    अब हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं... ये लाइन आपने न जाने कितनी बार अपने किसी दोस्त से सुनी होगी। ब्रेकअप होना कोई नई बात नहीं है लेकिन ब्रेकअप के बाद भी एक् ...और पढ़ें

    Friendship After Breakup: ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्ती बनाए रखने के फायदे ज्यादा हैं या नुकसान? (Image: Freepik)
    Friendship After Breakup: ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्ती बनाए रखने के फायदे ज्यादा हैं या नुकसान? (Image: Freepik)

    HighLights

    1. ब्रेकअप के बाद कई लोग अपने एक्स से दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं।
    2. इस दोस्ती को कुछ लोग अच्छा, तो कुछ लोग खराब मानते हैं।
    3. इसके फायदे और नुकसानों को समझकर आप सही फैसला ले सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Friendship After Breakup: "हम अब साथ नहीं हैं… लेकिन बात करना अच्छा लगता है।" क्या आपने कभी किसी को ये कहते सुना है? या आप खुद कभी इस दोराहे से गुजरे हैं जहां रिश्ता तो टूट चुका होता है, लेकिन दिल अब भी उस इंसान की मौजूदगी चाहता है, फिर चाहे वो दोस्त बनकर ही क्यों न हो।

    ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्ती बनाए रखना जितना आसान सुनने में लगता है, उतना असल में होता नहीं है। जी हां, कुछ लोग इसे एक समझदारी भरा फैसला मानते हैं, तो कुछ के लिए यह पुराने जख्मों को ताजा करने जैसा होता है। तो आखिर कुछ लोग क्यों नहीं छोड़ पाते अपने एक्स को पूरी तरह? क्या ये दोस्ती वाकई आपके दिल के लिए ठीक है, या फिर ये बस एक जाल है जो हमें आगे बढ़ने से रोकता है (Pros and cons of friendship after breakup)? आइए, इस आर्टिकल में आपको इस उलझे हुए सवाल का जवाब देते हैं।

    ब्रेकअप के बाद भी क्यों दोस्त रहते हैं लोग?

    इमोशनल कनेक्शन पूरी तरह नहीं टूटता

    जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो वो सिर्फ एक रिश्ता नहीं होता, बल्कि एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है। ब्रेकअप के बाद भी कई बार ये एहसास तुरंत खत्म नहीं होते, इसलिए लोग एक-दूसरे को खोना नहीं चाहते।

    एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं

    जब कोई आपका अच्छा दोस्त और पार्टनर दोनों रहा हो, तो उसके साथ एक कम्फर्ट जोन बन जाता है। उस इंसान से बात करना आसान लगता है, क्योंकि वो आपकी पर्सनैलिटी और कमजोरियों को पहले से जानता है।

    खबरें और भी

    गिल्ट या पछतावा

    कभी-कभी ब्रेकअप आपसी नहीं होता, और जिस इंसान ने रिश्ता तोड़ा हो, वो गिल्ट में आकर दोस्ती बनाए रखना चाहता है ताकि कुछ हद तक भावनात्मक संतुलन बना रहे।

    सपोर्ट सिस्टम के तौर पर

    कुछ लोग ब्रेकअप के बाद भी चाहते हैं कि कम से कम वो इंसान उनकी जिंदगी में रहे- एक इमोशनल बैकअप के रूप में।

    यह भी पढ़ें- ये 5 लोग होते हैं Emotionally Unavailable, इनके पीछे भागना छोड़ दीजिए, वरना दिल पर लगेगी गहरी चोट

    ब्रेकअप के बाद दोस्ती के फायदे

    हीलिंग में मदद मिलती है

    अगर दोनों समझदारी और परिपक्वता से दोस्ती निभाएं, तो इससे ब्रेकअप की तकलीफ कम हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका भी मिलता है।

    एक गहरी समझ और सम्मान बना रहता है

    अगर रिश्ता खत्म हुआ है लेकिन नफरत नहीं आई है, तो दोस्ती एक दूसरे के लिए सम्मान और इंसानियत को बचाकर रखती है।

    दोस्ती से एक बेहतर रिश्ता बन सकता है

    कुछ लोग ब्रेकअप के बाद खुद को और एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं और हो सकता है, समय के साथ उनका रिश्ता दोबारा मजबूत हो- चाहे वह रोमांटिक हो या सिर्फ गहरी दोस्ती।

    ब्रेकअप के बाद दोस्ती के नुकसान

    भावनात्मक उलझन

    दोस्ती की आड़ में अगर कोई एक व्यक्ति अब भी पुराने रिश्ते की उम्मीद लगाए बैठा है, तो ये और ज्यादा दर्दनाक हो सकता है।

    नई शुरुआत में रुकावट

    एक्स के साथ लगातार बातचीत किसी नए रिश्ते को शुरू करने में बाधा बन सकती है, क्योंकि कहीं न कहीं तुलना या असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

    हीलिंग में देरी

    कभी-कभी दूरी ही सबसे अच्छी दवा होती है। अगर आप एक्स से जुड़े रहते हैं, तो दिल और दिमाग कभी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पाते।

    फ्रेंडशिप की शक्ल में टॉक्सिसिटी

    अगर ब्रेकअप का कारण टॉक्सिसिटी था और फिर भी आप उस इंसान से दोस्ती निभाने की कोशिश कर रहे हैं, तो ये मानसिक रूप से और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

    दोस्त बने रहें या दूरी बना लें?

    इसका कोई एक सही जवाब नहीं है, क्योंकि हर रिश्ता अलग होता है और हर ब्रेकअप की वजह भी, लेकिन कुछ बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आइए जानें।

    • अगर दोस्ती आपको शांति दे रही है और मानसिक रूप से मजबूत बना रही है- तो आगे बढ़िए।
    • अगर आप अंदर ही अंदर टूटते जा रहे हैं और उम्मीद छोड़ नहीं पा रहे- तो दूरी ही बेहतर है।
    • दोनों की मर्जी और सहजता जरूरी है- दोस्ती एकतरफा नहीं निभाई जा सकती।

    यह भी पढ़ें- अगर आपको भी है हर छोटी-बड़ी बात पर Sorry कहने की आदत, तो यहां जानें इससे छुटकारा पाने के तरीके