Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फि‍ल्‍मों से नहीं, Anant Ambani और राधि‍का मर्चेंट से सीखें क्‍या होता है प्‍यार का असली मतलब?

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 04:34 PM (IST)

    Anant Ambani Radhika Merchant love story अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट को एक साक्षात्‍कार के दाैरान अपनी सपनों की रानी कहा था। आज दोनों पत‍ि पत्‍नी है ...और पढ़ें

    Anant Ambani Radhika Merchant love story: मुश्किल वक्‍त में अनंत के साथ थीं राधि‍का।
    Anant Ambani Radhika Merchant love story: मुश्किल वक्‍त में अनंत के साथ थीं राधि‍का।

    HighLights

    1. किसी का भी समय कभी भी एक जैसी नहीं रहता है।
    2. उतार-चढ़ाव तो जीवन का ह‍िस्‍सा होता है।
    3. अनंत अंबानी और राध‍िका मर्चेंट की लव स्‍टोरी खास है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। Anant Ambani Radhika Merchant love story: प्‍यार का मतलब स‍िर्फ खुशी के समय में साथ होने का नहीं होता है। सच्‍चे प्‍यार का मतलब वो है क‍ि आप एक दूसरे की मुश्किल घड़ी में उसका क‍ितना साथ न‍िभाते हैं। अनंत अंबानी और राध‍िका मर्चेंट की लव स्‍टोरी भी कुछ ऐसी ही रही है। राध‍िका ने अनंत अंबानी का उस समय साथ द‍िया जब उनके साथ कोई नहीं था। इसका खुलासा खुद Anant Ambani ने किया था।

    दरअसल, अनंत अंबानी अस्‍थमा और ओबेसि‍टी के सबसे कठ‍िन दौर से गुजर रहे थे। उस दाैरान अनंत के साथ कोई नहीं था। बुरे वक्‍त में जब हर कोई उनसे दूर हो गया था तब एक ही इंसन उनके साथ था। वो और कोई नहीं बल्कि उनकी पत्नी राधि‍का मर्चेंट (Radhika Merchant love life) ही थीं। उस दौरान इनकी शादी तो नहीं हुई थी लेक‍िन दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अनंत अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ये बताया था क‍ि उनके कठिन समय में जब परिवार भी उनका साथ नहीं दे पाया, तब राधिका ने उनका हाथ थामे रखा।

    एक अच्‍छा र‍िश्‍ता यही तो होता है। इसी कारण अनंत ने राधिका को अपनी "सपनों की रानी" कहा था। आज दोनों पत‍ि पत्‍नी हैं। इनकी शादी 12 जुलाई 2024 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। उनकी ये कहानी उन सभी के लिए एक मिसाल है जो सोचते हैं कि प्यार केवल फिल्मी होता है। जबक‍ि प्यार तो वो होता है जो दर्द में भी आपका साथ दे। आइए जानते हैं मुश्किल वक्‍त में पार्टनर का आप क‍िन तरीकों से दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: उसने कहा 'Let’s Keep It Casual', तुमने द‍िल दे द‍िया! खतरनाक है एकतरफा प्‍यार; कैसे न‍िकलें इससे बाहर?

    बातों काे सुनें

    अगर आपका पार्टनर बुरे दौर से गुजर रहा है तो जाह‍िर सी बात है क‍ि उसके व्‍यवहार में चि‍ड़च‍िड़ापन आ गया होगा। ऐसे में आपको उनकी बातों को ध्‍यान से सुनना है। आपको उन पर कोई ब्‍लेम नहीं लगाना है। उन्‍हें सलाह देने की बजाय उनके साथ रहें। भले ही वो कुछ गलत ही क्‍यों न कह रहे हों।

    खबरें और भी

    हर हाल में साथ न‍िभाएं

    इस दौरान आपको समझना होगा कि आपका पार्टनर बुरे दौर से गुजर रहा है। भले ही वो कोई बीमारी हो या फ‍िर जॉब का न होना हो। अगर आपने उनसे कोई वादा क‍िया है ताे उसे हर हाल में पूरा करें। ताना देने से बचें। प्‍यार भरी बातें करें। उन्हें बेहतर फील कराने का प्रयास करें।

    समझदारी द‍िखाएं

    पार्टनर की बातें क‍िसी दूसरे से न शेयर करें। इससे आपके पार्टनर को शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। खासकर दोस्‍तों और र‍िश्‍तेदारों में तो भूल से भी ये काम न करें।

    यह भी पढ़ें: बनना चाहते हैं किसी के परफेक्ट पार्टनर, तो आप में भी होनी चाहिए ये 5 क्‍वाल‍िटीज