Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़कों की इन खूबियों से सबसे ज्यादा इंप्रेस होती हैं लड़कियां

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:39 PM (IST)

    अगर आपको लगता है कि लड़कियां हमेशा पैसे और महंगी चीज़ों से अट्रैक्ट होती हैं तो ऐसा नहीं है। लड़कियां उन लड़कों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं जो उनस ...और पढ़ें

    किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां
    किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां

    HighLights

    1. लड़कियां, लड़कों की इन खूबियों से होती हैं इंप्रेस
    2. बेसिक चीज़ें जिनका लड़कों को रखना चाहिए ध्यान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। यंग लड़कों में इस बात को लेकर बहुत उत्सुकता और उलझन रहती है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं। एक बात जान लें अगर आपके पास पैसा नहीं है या आप बहुत ज्यादा हैंडसम नहीं है, तो चल सकता है लेकिन अगर आपके साथ मैनर्स की कमी है, तो यहां बात बिगड़ सकती है। लड़कों को पसंद करने का हर लड़की का पैरामीटर अलग हो सकता है, लेकिन कुछ एक आदतें और चीज़ें हर लड़की अपने होने वाले पार्टनर में चाहती है। आइए जानते हैं क्या?

    फिट बॉडी वाले लड़के

    फिटनेस लड़का हो या लड़की हर किसी की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाता है और जैसे लड़के फिट लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं वैसे ही लड़कियां भी। इसलिए अगर आप फिट हैं, तो समझ लें कि आप लड़कियों की लिस्ट में टॉप पर है।

    अपने काम पर ध्यान देने वाले

    जो लड़के कोई काम नहीं करते, लड़िकयां उनकी तरफ बिल्कुल भी अट्रैक्ट नहीं होती। लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं, जिनका अपनी लाइफ में कोई मकसद होता है। जो अपने ड्रीम्स को पूरा करने पर ध्यान देते हैं, वो लड़िकयां की पहली पसंद होते हैं।

    अच्छी ड्रेसिंग सेंस

    लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस पर भी ध्यान देती हैं। अगर आप ऐसे ही गंदे और बिना आयरन किए कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं या डेट पर जाते हैं, तो यकीन मानिए आपसे लड़कियां दूर ही भागेंगी। 

    खबरें और भी

    जो घरेलू कामकाज में इंटरैस्ट लेते हों

    अगर आप बाहरी कामकाज के साथ-साथ घरेलू काम भी जानते हों, तो समझ लीजिए इससे अच्छी बात लड़िकयों के लिेए हो ही नहीं सकती। लड़कियां अपने होने वाले पार्टनर में सबसे पहले इस चीज़ को देखती हैं। 

    स्वभाव में गंभीर

    लड़कियां ऐसे लड़कों से इंप्रेस होती हैं, जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आप ने अपनी फिलिंग्स एक बार उन्हें बता दी है, तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगे। वे किसी बात से परेशान हैं, तो उन्हें सलाद देने के बजाय बातों को सुनें। लड़कियों का मकसद सिर्फ इतना होता है कि उनका पार्टनर उन्हें सुनें और समझें।

     

    Pic credit- freepik