Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुरू में बेपनाह प्यार और फिर अचानक दूरी? Gen Z की नई डेटिंग आफत है 'Puffer Fishing'!, इन संकेतों से पहचानें

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:30 AM (IST)

    जेन-जी ने रिलेशनशिप डायनामिक को पूरी तरह से बदल दिया है, अब हर बिहेवियर के लिए डेटिंग की दुनिया में अलग नाम हैं। ...और पढ़ें

    संकेत जो बताते हैं कि पफर फिशिंग से डील कर रहे हैं आप (Image Source: AI Generated)

    संकेत जो बताते हैं कि पफर फिशिंग से डील कर रहे हैं आप (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग की दुनिया में एक और नया नाम जुड़ चुका है पफर फिशिंग। इसका कनेक्शन खासतौर से ऑनलाइन डेटिंग और जेन जी से है। आपने नोटिस किया होगा कि इन दिनों डेटिंग का रवैया बदलता जा रहा है और पफर फिशिंग इसी के बारे में बात करता है। 

    क्या है पफर फिशिंग?

    डेटिंग में पफर फिशिंग इमोशनल से अवॉइडेंट बनने की तरफ इशारा करती है। इस तरह की डेटिंग में रिलेशनशिप जब नया होता है तो पार्टनर शुरू-शुरू में इमोशनली अवेलेबल रहता है लेकिन बाद में सामने वाले के साथ नजदीकियां बढ़ने पर वह खुद को पीछे खींच लेता है। उस समय वह अपने शुरुआती व्यवहार से एकदम उल्टा रवैया दिखाता है जो कन्फ्यूजन में डाल सकता है कि आखिर हुआ क्या है। 

    इसे आसान भाषा में समझें तो कोई व्यक्ति रिलेशनशिप की शुरुआती स्टेज में प्यार और अपनापन दिखाता है। जैसे ही उसे लगता है कि रिश्ता सिरियस हो रहा है, वह अचानक दूरी बनाकर कोल्ड बिहेवियर दिखाने लगता है। 

    कहां से लिया गया यह नाम? 

    सोशल मीडिया पर वायरल होता यह पफर फिशिंग ट्रेंड पफर मछली के व्यवहार से प्रेरित है। बता दें कि समुद्र में पफर मछली का एक खास तरह का रवैया होता है, जब भी उसे किसी खतरे या अनजान एक्टिविटी का आभास होता है तो वह अपने अंदर पानी भरकर फूल जाती है और कांटे भी बाहर निकाल लेती है।  

    क्यों पफर फिशिंग कर रहे हैं लोग? 

    इसके पीछे दो वजहें हो सकती हैं, पहला यह कि व्यक्ति कमिटमेंट में जरा भी दिलचस्पी नहीं रखता है। दूसरा यह कि वह कमिटमेंट तो करना चाहता है लेकिन खराब अनुभव के चलते उसके बाद अपना दिल दुखाने या इमोशनल दर्द से खुद को बचाने के लिए ऐसा कर रहा है। 

    खबरें और भी

    संकेत जो बताते हैं कि पफर फिशिंग से डील कर रहे हैं आप 

    ऐसे कई संकेत हैं जिनकी मदद से पहचाना जा सकता है कि कोई व्यक्ति पफर फिशिंग का शिकार तो नहीं: 

    1. रिलेशनशिप की शुरुआत में गहरी बातचीत और ज्यादा लगाव 

    2. रिश्ता सिरियस होने पर पार्टनर का दूरी बना लेना 

    3. पार्टनर के मेसेज देरी से आना और एफर्ट कम होना 

    4. भविष्य की प्लानिंग से बचना 

    5. शुरुआत में जरूरत से ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए एकदम से पीछे हट जाना 

    6. क्लोज मोमेंट्स के बाद अचानक से दूरी बना लेना 

    7. पार्टनर के रवैये से हमेशा कन्फ्यूजन में रहना