एक्स की फोटो लाइक करना या कलीग से फ्लर्ट करना भी है बेवफाई? जानें माइक्रो चीटिंग के बड़े संकेत
जरूरी नहीं कि रिश्ते में धोखा सिर्फ फिजिकल हो। कई बार चीटिंग बहुत छोटी-छोटी चीजों के रूप में सामने आती है, जिसे माइक्रो चीटिंग कहते हैं। ...और पढ़ें

कहीं धोखा तो नहीं दे रहा पार्टनर? (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
माइक्रो चीटिंग में पार्टनर की छोटी हरकतें शामिल होती हैं
एक्स की फोटो लाइक करना या फ्लर्ट करना भी धोखा हो सकता है
डिजिटल गोपनीयता और नकली नाम माइक्रो चीटिंग के संकेत हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ रिश्तों के मायने और चुनौतियां दोनों बदलते हैं। एक समय था जब चीटिंग को सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाने से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन आजकल सोशल मीडिया के दौर में एक और टर्म उभरकर आया है, जिसे माइक्रो चीटिंग कहते हैं।
माइक्रो चीटिंग का सीधा मतलब है कि पार्टनर आपके सामने बिल्कुल लॉयल है, लेकिन पीठ पीछे कुछ ऐसी छोटी-छोटी हरकतें करता है, जिससे आपके मन में शक पैदा हो या आपके विश्वास को ठेस पहुंचे। ऐसे में सवाल आता है कि क्या एक्स की फोटो लाइक करना या कलीग के साथ हल्का-फुल्का फ्लर्ट भी माइक्रो चीटिंग है? आइए जानें कि माइक्रो चीटिंग में कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं।
क्या एक्स की फोटो लाइक करना या कलीग से फ्लर्ट करना धोखा है?
इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है। यह पूरी तरह आपके रिलेशनशिप की बाउंड्री पर निर्भर करता है। कभी-कभार पुरानी याद या कैजुअल फ्रेंडशिप में एक्स की फोटो लाइक करना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर पार्टनर जानबूझकर आधी रात को एक्स की पुरानी तस्वीरें स्क्रॉल कर रहा है या आपसे छिपाकर फोटोज लाइक कर रहा है, तो यह माइक्रो चीटिंग है।
इसी तरह ऑफिस में हल्का-फुल्का हंसी-मजाक ठीक है, लेकिन मजाक के नाम पर फ्लर्टिंग माइक्रो चीटिंग है। अगर आप अपने कलीग के लिए खासतौर से तैयार हो रहे हैं या डबल मीनिंग मैसज भेज रहे हैं या पर्सनल लाइफ की ऐसी बातें शेयर कर रहे हैं, जो सिर्फ आपके पार्टनर को पता होनी चाहिए, तो यह इमोशनल चीटिंग या माइक्रो चीटिंग है।
खबरें और भी
माइक्रो-चीटिंग के और क्या संकेत होते हैं?
- डिजिटल सीक्रेसी- पार्टनर अपने फोन को लेकर बहुत पजेसिव है और बार-बार पासवर्ड बदलता रहता है। साथ ही, आपके कमरे में आते ही फोन की स्क्रीन पलट देना या टेक्स्ट मैसेज छिपाकर पढ़ना माइक्रो चीटिंग का संकेत हो सकता है।
- सोशल मीडिया सीक्रेसी- किसी खास व्यक्ति की हर पोस्ट पर कमेंट करना, छिपकर सोशल मीडिया पर चैट करना और पूछने पर सिर्फ एक दोस्त बताकर टाल देना माइक्रो चीटिंग का संकेत है।
- पार्टनर की तुलना- बात-बात पर ऑफिस के किसी कलीग या दोस्त की तारीफ करना और आपकी कमियां निकालना या दोस्तों के सामने खुद को सिंगल और नाखुश दिखाना।
- नकली नाम रखना- फोन में किसी खास व्यक्ति का नंबर किसी फेक नाम या किसी दोस्त के नाम से सेव करना, ताकि उनका कॉल या मैसेज आने पर आपको शक न हो।