Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलेशनशिप में Personal Space को अहमियत देना क्यों है जरूरी?

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 03:53 PM (IST)

    किसी भी रिलेशनशिप को निभाने के लिए प्यार और केयरिंग नेचर ये चीजें सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती हैं कि इनकी बदौलत रिलेशनशिप में लंबे समय तक खुश रहा जा स ...और पढ़ें

    रिश्ते में पर्सनल स्पेस का महत्व (Pic credit- freepik)
    रिश्ते में पर्सनल स्पेस का महत्व (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. रिलेशनशिप को हेल्दी बनाने रखने के लिए बहुत जरूरी है पर्सनल स्पेस।
    2. पर्सनल स्पेस से आपसी कनेक्शन मजबूत होता है।
    3. प्यार के साथ विश्वास भी बढ़ाता है पर्सनल स्पेस।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पर्सनल स्पेस, रिलेशनशिप में एक ऐसी जरूरी चीज है, जिसके न मिलने पर रिश्ते में घुटने का एहसास होता रहता है। भले ही आप दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हो, एक-दूसरे की इच्छाओं का खुद से ज्यादा ख्याल रखते हैं, लेकिन अगर एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस नहीं देते, तो इससे रिश्ते में कड़वाहट घुल सकती है और ये अलगाव की वजह भी बन सकता है।

    कई बार पर्सनल स्पेस को लोग अलगाव और रिलेशनशिप में अरुचि से जोड़कर देखने लगते हैं जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। पर्सनल स्पेस जिसे मी टाइम भी कहा जाता है थोड़ी देर की ऐसी फ्रीडम है, जिससे दिलों-दिमाग चार्ज हो जाता है और आप हर एक चीज में अपना बेहतर दे पाते हैं, तो रिलेशनशिप में इसकी अहमियत को समझना बहुत जरूरी है।

    विश्वास बढ़ता है 

    कई बार पर्सनल स्पेस के बारे में बात करने पर ही पार्टनर नाराज होने लगते हैं। इससे सामने वाले पार्टनर को मैसेज जाता है कि आप उस पर विश्वास नहीं करते और रिलेशनशिप की गाड़ी को सही तरीके से चलाने के लिए विश्वास बहुत ही जरूरी चीज है। जब आप पार्टनर को पर्सनल स्पेस देते हैं, तो इससे आप उस पर ट्रस्ट करते हैं ये मैसेज भी पास करते हैं, जो आपके रिलेशनशिप में फ्यूल की तरह काम करता है। 

    ये भी पढ़ेंः- Partner को खुश करने के लिए हर बार महंगे गिफ्ट्स या शॉपिंग कराने की नहीं जरूरत, एक बार इन चीजों को करें ट्राई

    रिश्ता मजबूत होता है

    पर्सनल स्पेस देने से आपसी रिश्ता भी मजूबत होता है। पर्सनल स्पेस के दौरान व्यक्ति को कई चीजों के बारे में सोचने- विचारने का भी वक्त मिलता है। जिसमें रिलेशनशिप भी शामिल है। पार्टनर को ये फील होता है कि आपको उसकी खुशियों की फ्रिक है और ये फिलिंग आपसी कनेक्शन को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करती है। 

    खबरें और भी

    खुश रहते हैं

    हेल्दी रिलेशनशिप के लिए दोनों पार्टनर का खुश रहना भी बहुत ही जरूरी होता है। जब आप एक-दूसरे को इतनी फ्रीडम देते हैं कि वो अपनी चीजों पर फोकस कर सकें, अपने शौक पूरे कर सकें, तो उनका मन खुश रहता है। वो रिलेशनशिप में अपना पूरा 100% देने की कोशिश करते हैं। खुशमिजाज व्यक्ति ही दूसरों को भी खुश रख सकता है। 

    ये भी पढे़ंः- Relationship में अक्सर पुरुष ही क्यों हिंसक होते हैं?